: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से गौमाता संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा द्वारा जानकारी दी। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा द्वारा आभार व्यक्त किया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव का।
Vinod Chouksey
Wed, Oct 8, 2025
Post views : 89
इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने निम्न प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई और शीघ्र कार्यान्वयन का आश्वासन दिया —
- गौमाता को “राजमाता” का दर्जा —
मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही “गौमाता” को “राजमाता” का दर्जा देने की प्रक्रिया प्रारंभ करेगी और इसे विधिवत लागू किया जाएगा। - सड़कों पर भटकती गायों का समाधान —
प्रदेश के किसी भी हिस्से में अब गायें सड़कों पर नहीं दिखेंगी। प्रत्येक संभाग में बीना मॉडल पर आधारित भव्य एवं हाईटेक गौशालाएँ स्थापित की जाएँगी। - गौ पालन और डेयरी व्यवसाय को लाभकारी बनाना —
गौ पालन, डेयरी, दूध एवं उससे जुड़े व्यवसायों को लाभकारी और आत्मनिर्भर उद्योग बनाने हेतु राज्य सरकार नई योजनाएँ प्रारंभ करेगी।
हमारी गौमाता न्याय यात्रा का उद्देश्य गौमाताओं को न्याय दिलाना था, और मुख्यमंत्री जी के आश्वासन से यह प्रयास सार्थक दिशा में अग्रसर हुआ है।
हम माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
साथ ही शंकराचार्य जी, करणी सेना, वैष्णव किन्नर अखाड़ा, भारतीय किसान संगठन, अखिल भारतीय हिंदू महासभा, भारतीय किसान यूनियन सहित सभी समर्थक संगठनों को भी हृदय से धन्यवाद देते हैं।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन