Wed 11 Feb 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

मुख्य अभियंता माननीय श्री एस. के. गिरिया द्वारा समीक्षा बैठक की। : नरसिंहपुर जिला में दिया गया संदेश अच्छा काम करे।

Vinod Chouksey

Fri, Jan 9, 2026
Post views : 131

रसिंहपुर, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता माननीय श्री एस. के. गिरिया द्वारा आज दिनांक 9.1.2026 को नरसिंहपुर व्रत के अंतर्गत समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली । मुख्य अभियंता महोदय द्वारा बैठक में माननीय विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई प्रदान करने, कृषि फीडरो में 10 घंटे विद्युत प्रदान करने एवं फीडर्स की ट्रिपिंग कम करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग द्वारा चलाई जा रही समाधान योजना जिसमें विद्युत बिल की बकाया राशि का एक मुस्त भुगतान करने पर बिल में लगने वाले अधिकार की छूट, बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं को मिल रही है योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने, वितरण केंद्र स्तर पर घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर योजना के बारे में बताने एवं बकाया राशि का भुगतान करवाने, 50000 से ऊपर बकायादारों से मिलकर उनका भुगतान अभिलंब करवाने, स्थाई विच्छेदित उपभोक्ताओं पर डी. आर. ए. की कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए। समाधान योजना में लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की संख्या एवं राशि को बढ़ाते हुए राजस्व संग्रहण बढ़ाने बाबत निर्देशित किया गया। विगत वर्ष की तुलना में अस्थाई पंप कनेक्शन में वृद्धि करें साथ ही QR फीडबैक प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक कर फीडबैक लेने हेतु आदेशित किया गया। सबस्टेशन के निरीक्षण के दौरान परमिट बुक का सही तरीके से उपयोग करने, सुरक्षा उपकरण की जांच करने, ऑपरेटर शिफ्ट में ड्यूटी कार्य करें यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नरसिंहपुर व्रत के अधीक्षण अभियंता श्री नीलाभ श्रीवास्तव, नरसिंहपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विवेक जसेले, गाडरवारा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष कुमार ओझा,निर्माण संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रियांक दीपक एवं समस्त सहायक अभियंता मौजूद रहे।

: मुख्य अभियंता द्वारा फील्ड निरीक्षण, समाधान योजना के उपभोक्ताओं की मौके पर जाँच

समाचार:

गाडरवारा/नरसिंहपुर।

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु मुख्य अभियंता द्वारा फील्ड भ्रमण कर योजना से संबंधित उपभोक्ताओं की मौके पर जाँच एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा समाधान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि समाधान योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक विद्युत सेवा प्रदान करना है।

Tags :

विद्युत अधिकारी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन