Wed 04 Feb 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को स्वरोजगारोन्मुखी अल्पावधि प्रशिक्षण का उद्घाटन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

: जबलपुर में एक दिवसीय उद्यमिता शिविर संपन्न हुआडीआर सुलेखा मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी ।

: जबलपुर आज अहिरवार समाज संघ भारत का संभागीय अधिवेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न!आज अहिरवार समाज संघ भारत का संभागीय अधिवेशन होटल समदड़िया रसल चौक जबलपुर में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें समाज के सभी बुद्धिजीवी वर्ग सैकड़ो की संख्या में शामिल हुआ!कार्यक्रम के दौरान समाज के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार के मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई जिसमें खासकर नरसिंहपुर सिविल अस्पताल में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना बिटिया संध्या चौधरी जो की सिविल अस्पताल नरसिंहपुर में नर्स की ट्रेनिंग ले रही थी जिसकी दिन दहाड़े शासकीय अस्पताल में अभिषेक कोष्टी के द्वारा गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई एवं उससे दो दिन पहले कुमारी तनु अहिरवार निवासी सांकल रोड नरसिंहपुर की शेर नदी के किनारे लाश मिली है!अहिरवार समाज संघ भारत केराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश सूर्यवंशी जीद्वारा संघ के समस्त पदाधिकारी को एकजुट करके एक रूपरेखा तैयार की गई जिसमें तय किया गया है जल्द ही नरसिंहपुर जिले में तमाम जिले, संभाग , प्रांतीय व राष्ट्रीय पदाधिकारी मिलकर बड़ा कार्यक्रम आयोजितप्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन रैली कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें संपूर्ण भारत से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे जिसकी पूर्ण रूप जिम्मेदारी प्रशासन की होगी! कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय हनुमत सिंह बौद्ध जी के द्वारा बिटिया तनु अहिरवार एवं संध्या चौधरी की निर्मम हत्या पर खेद व्यक्त करते हुए जल्द कार्य योजना बना कर दोषी अभिषेक कोष्टी एवं उसके सहयोगियों को जल्द से जल्द पड़कर सभी को सामूहिक रूप से फांसी सजा हो एवं पीड़ित परिवार को इंसाफ एवं न्याय मिले हेतु दिशा निर्देश दिए,विशेष अतिथि :-ओ. पी. कौशिक जी रिटायर्ड डीएफओ करेली द्वारा संबोधन में समाज दलाल नेताओं की कड़ी निंदा करते हुए समाज को दिशा सूचक बनाएं ऐसी अपील करते हुए जल्दी बिटिया संध्या चौधरीके की हुई हत्या के ठोस कार्रवाई हो बिटिया के परिजनों को इंसाफ मिले हमारे समाज पर हो रहा है अत्याचारों पर लगाम लगाई जा सके ऐसे दिशा निर्देश दिएकार्यक्रम की अध्यक्षता :- श्याम सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ जी के द्वारा की गई!कार्यक्रम का संचालन :- विनोद कुमार मांडले के द्वारा किया गयाकार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में जबलपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, एवं नरसिंहपुर जिले के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु एकत्रित हुए जिसमें खासकर टीकाराम पटेल गाडरवारा हीरालाल अहिरवार जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर, गोपाल जाटव, घनश्याम जाटव, लक्ष्मी चौधरी, सृष्टि अस्पताल के संचालक राज सूर्यवंशी, लोकेंद्र जाटव, सुनील चौधरी जी, एच. पी. अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, लक्ष्मी चौधरी संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जबलपुर,लक्ष्मी प्रसाद चौधरी,गिरिदास अहिरवार, फूल सिंह ठेकेदार, आजाद अहिरवार, राजेश चौधरी, डॉ. कमलेश अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, बृजलाल अहिरवार, हल्के भैया अहिरवार, हरिशंकर जाटव, एड.अनिकेत चौधरी, शिवम जाटव, सतीश जाटव मुकेश चौधरी, प्रकाश चंद्र शास्त्री, दीपक जाटव, धर्मेंद्र जाटव,राजेश जाटव, राजेंद्र चौधरी जी, लखन चौधरी, रूपसिंह परमार मूलचंद मौर्य ,आजाद अहिरवार राजेंद्र चौधरी, मथुरा प्रसाद,दिलीप अहिरवार, विनोद बिंजाड़े, मोहन का लाल अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, कोमल प्रसाद अहिरवार राजेश जाटव रामेती अहिरवार, अनीता अहिरवार, श्रीमती शशि प्रभा अहिरवार, आशा जाटव जबलपुर एवं सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए! सभी ने समाज उत्थान के लिए अपने-अपने विचार व्यक्ति किये,अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान जी द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त कर समापन की घोषणा की एवं सभी पदाधिकारीयों को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया