: प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण संपन्न
Mon, Jan 10, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जन शिक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों का प्रतिभा पर्व संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या द्वारा समय सीमा में प्रतिभा पर्व सामग्री प्राप्त करने के उपरांत 15 जनवरी को निर्धारित बुकलेट छात्रों को वितरित करने तथा राज्य शिक्षा केंद्र से प्राप्त समय सारिणी अनुसार 17 जनवरी से 24 जनवरी तक मूल्यांकन संपादित करने के निर्देश दिए। बीआरसी डी के पटैल द्वारा मध्यान्ह भोजन के शेष खातों अपडेशन के कार्य, शालेय स्वच्छता, कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन, पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था, विद्यार्थियों की रोटेशन पद्धति अनुसार बैठक इत्यादि बिंदुओ पर चर्चा की। उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में पदस्थ शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र के निर्देशानुसार रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत आगामी 14 सप्ताह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों को विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा पढ़ना-बढ़ना नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत परिषद के विभिन्न वार्ड तथा ग्रामो का सर्वे कार्य पूर्ण कर असाक्षर व्यक्तियों की सूची बनाकर सामाजिक चेतना केंद्र संचालित किए जाने के संबंधित समस्त गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की एवं राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट स्कालरशिप परीक्षा संबंधी विशेष निर्देश तथा संशोधित समय सारणी, पुनर्नियोजित पाठ्यक्रम, निष्ठा प्रशिक्षण इत्यादि से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मुकेश कटारे उच्च श्रेणी शिक्षक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार आसनों, लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन, योगासन इत्यादि पर प्रकाश डाला। उन्मुखीकरण में सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी।
: शालाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कार्यशालाओं का हुआ आयोजन
Mon, Jan 10, 2022
गाडरवारा। गत दिवस लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन को लेकर एसएमडीसी सदस्यों एवं शिक्षको की एकदिनी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत बीटीआई स्कूल, उत्कृष्ट साईंखेड़ा, आमगांव छोटा , निमावर, डुंगरिया, देतपोन, बरहटा, बिचुआ, झाझनखेड़ा, सिरसिरी एवं चीचली ब्लॉक अंतर्गत उत्कृष्ट चीचली, रायपुर, खडई, पनागर,पनारी, गांगई, हीरापुर, बसूरिया सहित अनेक ग्रामो के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिचय, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल तथा शिक्षा सीखने की नींव , बुनियादी साक्षरता तथा संख्या ज्ञान , ड्राप आउट बच्चों की संख्या कम करना सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई । कार्यशालाओ को हाईस्कूल पनारी में रमसा प्रभारी जीएस पटैल,उत्कृष्ट चीचली मे प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या व सत्यम ताम्रकार, बीटीआई गाडरवारा में प्राचार्य जयमोहन शर्मा, उत्कृष्ट साइखेड़ा में प्रभारी धर्मेन्द्र वर्मा , बम्होरी कला में प्राचार्य मुमताज खान , बिचुआ में प्रभारी श्रीमती संगीता मेहरा ने संबोधित किया। कार्यशालाओ में शिक्षको व एसएमडीसी सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
: राज्यसभा सदस्य
Sat, Jan 8, 2022
समाचार।
राज्यसभा सांसद कैलास सोनी के जन्मदिवस पर विशाल नेत्र शिविर
करेली/नरसिहपुर।
राज्यसभा सांसद कैलास सोनी के जन्मदिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। करेली में नेत्र शिविर, दीपेश्वर मंदिर बरमान में भर्त बाटी का आयोजन किया गया। श्री सोनी जी का हर्रई माता मंदिर, गांधी भवन हॉल, मुख्यमार्ग एवं बरमान घाट दीपेश्वर मंदिर में प्रांगण में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया । इस मौके पर गांधी भवन करेली में दादा वीरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान जबलपुर, क्लासिक क्लब व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान मे
विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण योजना के अंतर्गत किया गया। एवं निदान पैथोलॉजी द्वारा निशुल्क ब्लड शुगर परीक्षण भी किया। इस दौरान व्यक्तियों की जाँच की गई जिनमे से को मौके पर उपचार किया गया। एवं पात्र व्यक्तियों को निशुल्क ऑपरेशन हेतु जबलपुर ले जाया गया। जहाँ पर मरीजों को जाना-लाना भोजन दवा सभी निशुल्क रहेगा। इलाज के क्रम में 8 जनवरी को जबलपुर पहुचेंगे, 9 जनवरी को वहां रुकना है 10 जनवरी को ऑपरेशन होकर 11 जनवरी को उनको वापस छोड़ा जाएगा। दीपेश्वर मंदिर में जिला भाजपा अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, राजू ठाकुर, डॉ हरगोविंद पटेल, अखिलेश ज्योतिषी, संदीप ममार, अनिमेश यादव, अनिल शर्मा, भागीरथ तिवारी, गीतगोविन्द पटेल बजरंग समिति मनमोहन साहू बंटू, शैलेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, रवि तिवारी, अशोक तिवारी, राजेन्द्र ठाकुर, महेंद्र तिवारी, मूलचंद सेन, शम्भू सेन आदि ने श्री सोनी जी को बधाई शुभकामनाएं दीं।