Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: श्री श्री 1008 श्रीनरहरीनंदाय नमः( शरद पूर्णिमा महोत्सव 2025 )

: मध्य प्रदेश किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन बीमारी को निमंत्रण दे रहा है बसुरिया का शासकीय स्कूल । मध्य प्रदेश किसान सभा तहसील समिति के अध्यक्ष लीलाधर वर्मा एवं महासचिव देवेंद्र वर्मा ने ग्राम बसुरिया के शासकीय स्कूल का दौरा किया गया जहां पर चारों तरफ गंदगी गंदगी पानी की टंकी वाटर कूलर के पास वाटर कूलर की भी कई दिनों से सफ़ाई नहीं हुई है जिससे बच्चे पानी नही पीते हैं पीने के लिए बच्चे घर से पानी लाकर पीते हैं लैट्रिन बाथरूम के गेट टूटे हुए हैं कई दिनों से सफाई नहीं हुई है ।जब प्रिंसिपल से पूछा तो उनके द्वारा बताया गया कि यहां पर सफाई करने वाला कोई भी नहीं है जबकि ग्राम वासियों से पूछा गया तो ग्राम वासियों का कहना था कि पहले सफाई कर्मी था लेकिन बीच में न जाने क्या हुआ कि सफाई कर्मी को स्कूल प्रबंधन नहीं रख रहा है। एक तरफ तो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर मैडम के दिशा निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था दूसरी तरफ देखा जाए तो स्कूल के चारों तरफ स्कूल के अंदर भी गंदगी गंदगी फैली हुई है कई दिनों से सफ़ाई नहीं हुई हैऔर जब प्रिंसिपल से सुबह के समय क्लास लगाने के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि कमरा कम होने के कारण पहली से आठवीं तक सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक और नवमी से 12वीं तक 12:00 बजे से क्लास लगाई जा रही है जबकि ठंड आने वाली है कई बच्चे शिक्षक बाहर से आते ऐसे में शिक्षा अधिकारी का आदेश सुबह से क्लास संचालित करना अव्यावहारिक है,किसान सभा द्वारा ज्ञापन देते हुए बताया गया की 15 दिवस में स्कूल के आसपास की साफ सफाई और सभी समस्याओं को समाधान नहीं किया जाता तो आने वाले समय में आंदोलन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे इसकी पूरी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगीबच्चों द्वारा बताया गया कि पीने के पानी में तक बदबू आती हैलैट्रिन बाथरूम के नल कई दिनों से बंद डले हुए है,लैट्रिन बाथरूम में गंदगी ही गंदगी है और मच्छर बहुत अधिक हैं बच्चों द्वारा बताया गया कि आये दिन सांप कक्षा में आ जाते हैं ।प्रिंसिपल द्वारा बताया गया कि जिला अधिकारी के दिशा निर्देश पर ही सुबह से पहली से आठवीं तक की क्लास लगाई जा रही हैं मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा गाडरवारा तहसील के शासकीय हाई स्कूल आंगनबाड़ी राशन दुकान का दौरा किया जाएगा।

जरूरी खबरें