: बैठकें जारी रहेंगी 27को सरकार की निकलेगी अर्थी, किसान सभा*मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी न किए जाने को लेकर 12जून से 26जून तक गांव गांव धरना प्रदर्शन पुतला दहन करते हुए 27जून को गाडरवारा शहर में सरकार की अर्थी निकालते हुए एस डी एम महोदय गाडरवारा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने कार्यक्रम था।पचामा में धरना स्थल पर लिए आगामी निर्णयआंदोलन में उतरे किसान संगठनों और किसानों को संघर्ष की जीत पर दी बधाई।। तय कार्यक्रम अनुसार 14जून को ग्राम पचामा में धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, कामरेड कुररिया ने संबोधित करते बताया कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से कार्पोरेट पूंजीपतियों की गुलाम बन गई है, अब किसान मजदूर एवं आम जन को राहत देने की बजाय कार्पोरेट को लूट की खुली छूट देने मजबूर हो गई है, आज किसानों के जबरजस्त प्रतिरोध के आगे मज़बूरी में सरकार झुकी है आनन फानन में तत्काल निर्णय लेना पड़ा है, लेकिन आज भी सामने DAP को निजी हाथों में देकर ब्लैकमेलिंग कर लूट के लिए छोड़ दिया है , किसानों की बर्बादी के कई फरमान जारी कर चुकी है उनके खिलाफ किसानों को जागरूक कर सरकार के खिलाफ संघर्ष पर उतरने पर जोर दिया है, कामरेड कुरारिया ने मूंग खरीदी के लिए सरकार को बाध्य करने के लिए एकजुट आंदोलन में उतरे किसान संगठनों और किसानों को जीत के लिए क्रान्तिकारी अभिवादन किया।चूंकि सरकार द्वारा 19जून से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर समर्थन मूल्य पर मूंग उड़द खरीदी की घोषणा को देखते हुए धरना दिया गया पुतला दहन नहीं करने का निर्णय लिया, लेकिन तय कार्यक्रम अनुसार गांव गांव बैठकों का दौर चलेगा सरकार अपनी घोषणा अनुसार 19से रजिस्ट्रेशन और शीघ्र खरीदी चालू और सर्वेयरों के भ्रष्टाचार, प्रति हेक्टेयर कितनी मात्रा खरीदने का निर्देश जारी करती हैं, नजर रखते हुए आगामी आंदोलन होंगे जिसमें 27जून को सरकार की अर्थी निकाली जाएगी। धरना में मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया तहसील सचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, रामसिंह वर्मा, लाल साहब वर्मा,भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, नरेंद्र वर्मा, विश्राम वर्मा, किसान सभा पचामा के तुलसीराम श्रीवास, कालूराम वर्मा, जगदीश मोहरिया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।जगदीश पटेलमध्य प्रदेश किसान सभा9827986787
Vinod Chouksey
Sun, Jun 15, 2025
Post views : 137

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन