Fri 13 Mar 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिवनी मालवा में धरना प्रदर्शन

Vinod Chouksey

Mon, Sep 20, 2021
Post views : 89

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिबनी मालवा द्वारा शासकीय iti सिबनी मालवा मैं 2 घंटे धरना प्रदर्शन किया गया आईटीआई के प्राचार्य के द्वारा काफी समझाइश दी गई परंतु छात्र छात्राएं अपनी मांग पर आड़े रहे आखरी में प्राचार्य ने उच्च अधिकारियों से बात की छात्र छात्राओ के सामने बात की ओर आश्वासन दिया की जल्दी ही कार्यवाही की जायेगी जिसके बाद ज्ञापन दे कर धरना प्रदर्शन बंद किया गया विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री मोहित यदुवंशी ने बताया कि आईटीआई में अध्य्यन कर रहे छात्र-छात्राओं की परीक्षा 12 अप्रैल 2021 को थी जिसका प्रवेश पत्र भी 11 अप्रैल की रात्रि जारी हो गया था। इसकी जानकारी होशंगाबाद समेत अन्य आईटीआई प्रबंधन द्वारा किसी न किसी माध्यम से छात्र-छात्राओं तक पहुंचा दी थी, लेकिन शासकीय आईटीआई सिवनी मालवा प्रबंधन ने ना तो किसी माध्यम से छात्र छात्राओं को परीक्षा होने की जानकारी दी और जब छात्र छात्राओं ने आईटीआई प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने भी छात्र छात्राओं का फोन नहीं उठाया, जिस कारणवश अनेक छात्र- छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए, इसके बाद जब 18 अप्रैल 2021 को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जानकारी लगी की अनेक छात्र छात्राएं परीक्षा नहीं दे पाए है तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र- छात्राओं के साथ आईटीआई प्रवंधन से बात की तब आईटीआई प्रबंधन का कहना था की आईटीआई के अनेको स्टाफ को कोरोना हो गया था जिस कारण परीक्षा की जानकारी नहीं दी गई साथ ही आईटीआई प्रबंधन ने आश्वासन दिया था की हम जो भी छात्र छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं उनकी परीक्षा करवाएंगे कोई भी छात्र परीक्षा देने से वंचित नही रहेगा,परंतु अभी जब परीक्षा परिणाम घोषित हुए तो अनेक छात्र छात्राओं को फैल कर दिया गया ,जिसमें पूरी गलती आईटीआई प्रबंधन की है।।

इस संबंध मे विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व मैं भी ज्ञापन दिया जा चुका है,परन्तु उस पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है।। जिसमे आईटीआई के छात्र छात्राएं धर्मेन्द्र गौर, सेजल गौर,वंदना काकोडिया,जितेंद्र कुशवाहा,रितिका लोवंशी,सुमित लोवंशी,विधि सराठे,सीमा धुर्वे,संतोष परतें,सौरभ रघुवंशी,राहुल रघुवंशी, आदि सामिल रहे विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष प्रद्युमन तिवारी नगर मंत्री मोहित यदुवंशी ,कॉलेज अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ,आदर्श तवर,विनय ऊईके आदर्श तिवारी पदम सोहन राजपूत लोकेश चौहन नितिन रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन