Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: आदिवासियों की ज़मीन और किसानों का हक छीना भाजपा ने, कांग्रेस दिलाएगी न्याय : जीतू पटवारी”

Vinod Chouksey

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 118

दिनांक 19 सितम्बर 2025

आदिवासियों की ज़मीन और किसानों का हक छीना भाजपा ने, कांग्रेस दिलाएगी न्याय : जीतू पटवारी”

आज इटारसी पहुँचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित किसान खेत न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे, वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर निखरा, श्री मानक अग्रवाल, श्री संजय शर्मा, श्री शिवकांत पण्ड्या सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों और आदिवासियों की हक़ एवं अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम जिसके अंतर्गत आदिवासियों को पट्टे दिए गए थे। लेकिन भाजपा सरकार ने इन अधिकारों को छीनने का कार्य किया है। आज की हकीकत यह है कि भाजपा सरकार ने केवल 1,40,000 हेक्टेयर जमीन आदिवासियों से छीनकर अपने समर्थित नेताओं और रसूखदारों को सौंप दी है।

श्री पटवारी ने कहा –
“भाजपा सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारियों की मिलीभगत से आदिवासियों की जमीन छीनी गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर आदिवासियों की छीनी गई जमीन भी उन्हें वापस दिलाई जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनके उचित दामों से वंचित करना भाजपा की नियति बन चुकी है। धान, मूंग, गेहूँ और सोयाबीन की उपज का वाजिब दाम किसानों को नहीं दिया जा रहा। उन्होंने साफ कहा कि जब भाजपा सरकार ₹6000 का समर्थन मूल्य देने से इनकार करती है, तब कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा मंत्रियों और नेताओं की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेंगे।

श्री पटवारी ने कहा कि आज प्रदेश में यूरिया की भारी कालाबाज़ारी और चोरी हो रही है। एक ओर किसान महीनों तक पर्ची लेकर भटकते हैं और उन्हें यूरिया की बोरी तक नहीं मिलती, दूसरी ओर उन्हें लाठियों से पीटा जाता है। यह किसानों के साथ घोर अन्याय है, और कांग्रेस पार्टी इस अन्याय का हर स्तर पर विरोध करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान खेत न्याय यात्रा के माध्यम से संकल्प लिया कि वे किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के हक की लड़ाई को हर गाँव, हर खेत और हर पंचायत तक पहुँचाएँगे।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन