: एनएसयूआई ने क्राइम ब्रांच पहुंच कर एनआरआई नर्सिंग कालेज संचालकों , फर्जी फैकल्टी और काउंसिल के अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की
Vinod Chouksey
Sat, Oct 11, 2025
प्रेस विज्ञप्ति
10 अक्टूबर 2025
एनएसयूआई ने क्राइम ब्रांच पहुंच कर एनआरआई नर्सिंग कालेज संचालकों , फर्जी फैकल्टी और काउंसिल के अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की
नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी का फर्जीवाड़ा – शिकायतों के बावजूद अधिकारियों ने दी मान्यता , भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंची एनएसयूआई
एनआरआई नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य विदेश में , ट्यूटर रश्मि ठाकुर प्राइवेट ASG आई अस्पताल में कार्यरत हैं -एनएसयूआई
भोपाल – मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा एक बार फिर उजागर हुआ है। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने राजधानी भोपाल में नर्सिंग कॉलेज घोटाले का एक बड़ा उदाहरण सामने लाकर शासन-प्रशासन की लापरवाही को बेनकाब किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि “यह मामला इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में फर्जी फैकल्टियों का खेल अब भी जारी है। शिकायतों के बावजूद मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की मान्यता शाखा की प्रभारी माधुरी शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार धीरज गोविन्दानी और रजिस्ट्रार मुकेश सिंह द्वारा कॉलेज संचालकों से मिलीभगत कर फर्जी मान्यताएं दी जा रही हैं।”
प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि एनएसयूआई टीम ने जांच के दौरान पाया कि एनआरआई नर्सिंग कॉलेज, भोपाल ने 2025-26 सत्र की मान्यता के लिए ऐसी फर्जी फैकल्टीयों को दिखाया है जिसमें प्राचार्य एनसी थामस कई वर्षों से विदेश में हैं वहीं ट्यूटर ( टीचर ) पिछले 4 वर्षों से एएसजी आई हॉस्पिटल एमपी नगर में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं यह घोस्ट फैकल्टी रश्मि ठाकुर के नाम से दर्ज है, जिनका नाम कॉलेज की फैकल्टी लिस्ट में शामिल कर नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त कर ली गई।
एमपी नगर क्राइम ब्रांच पहुंचकर सहायक पुलिस आयुक्त सुजित तिवारी को शिकायत सौंप कर संबंधित कॉलेज संचालकों, दोषी अधिकारियों और फर्जी फैकल्टी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है सुजीत तिवारी ने आश्वासन दिया की जल्दी जांच कर कार्यवाही करेंगे ।
रवि परमार ने कहा कि “2025-26 सत्र की मान्यता के लिए प्रदेश के करीब 50 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टियां दिखाई गई हैं। यह केवल एक कॉलेज का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का घोटाला है। अगर सरकार ने इस पर कठोर कार्रवाई नहीं की तो एनएसयूआई राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।”
वहीं एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि “यह पूरा मामला चिकित्सा शिक्षा विभाग और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। जब एक ही व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन दो संस्थानों में अलग-अलग जगह उपयोग हो रहा है, तो यह स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश में फर्जी फैकल्टियों का नेटवर्क सक्रिय है। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक मध्यप्रदेश में घोस्ट फैकल्टी का खेल चलता रहेगा?”
एनएसयूआई ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की भोपाल क्राइम ब्रांच जांचकर एनआरआई नर्सिंग कॉलेज के संचालकों, फर्जी फैकल्टियों व दोषी अधिकारियों पर तत्काल भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया जाए ।
इस मौके पर जिला महासचिव अनिमेष गोल्डी योगेश सोनी अभय राम भक्त उपस्थित थे ।
भवदीय
रवि परमार
प्रदेश उपाध्यक्ष
NSUI मध्यप्रदेश

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन