Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स- डीटीएफ की बैठक

Vinod Chouksey

Tue, Oct 7, 2025
Post views : 140

जिले में 12 से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान

जिले में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स- डीटीएफ की बैठक कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. जीपी भनारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के समस्त ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

  जिले में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक में की गई। अभियान के अंतर्गत कुल एक लाख 70 हजार 329 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में एक हजार 364 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 2 हजार 728 सदस्य और 160 सुपरवाईजर बनाए गए हैं।

  बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पल्स पोलिया अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक पोलियो बूथ पर प्रशिक्षित टीकाकर्मी समय पर उपस्थित रहें। घर- घर जाकर जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से प्रचार- प्रसार किया जाए। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षकों का सक्रिय सहयोग लिया जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक या टीकाकरण से वंचित न रहे। सभी अधिकारीगण 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान निगरानी दलों के माध्यम से सतत मॉनीटरिंग सुनिश्चित करेंगे। पोलियो मुक्त भारत हमारा सामूहिक लक्ष्य है। प्रत्येक नागरिक के सहयोग से ही इस अभियान की सफलता है। अभियान के सुचारू एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हो, इसके‍ लिए समस्त विभागों के अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग नरसिंहपुर द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्यक पिलवाएं और इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Narsinghpur

Jansampark Madhya

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन