: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल न्यू मार्केट में भाजपा की सच्चाई बताई,25 सितम्बर 2025।भोपाल
Vinod Chouksey
Fri, Sep 26, 2025
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भोपाल के न्यू मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी भाइयों से मुलाकात की और जीएसटी सुधारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर श्री पटवारी ने कहा:
“भारतीय जनता पार्टी बचत का नहीं, बल्कि जनता से लूट और झूठ का उत्सव मना रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से एक ही दर, लगभग 18% का आसान, पारदर्शी और सरल जीएसटी चाहती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने मल्टी-स्लैब जीएसटी लागू कर 5%, 12%, 18% और 28% जैसी जटिल दरें थोप दीं, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान झेलना पड़ा। आज उन्हीं सुधारों को उत्सव बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।”
श्री पटवारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर दबाव बनाया कि जनता और व्यापारी हितों को देखते हुए जीएसटी को सरल और कम किया जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि अब तक जनता से वसूली गई भारी-भरकम राशि वापस की जाए।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल शहर श्री प्रवीण सक्सेना, विधायक श्री आतिफ अकील, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री संजीव सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती अनोखी मानसिंह पटेल, श्री अरुण श्रीवास्तव, श्री मनोज शुक्ला, श्री दीपचंद यादव, श्री महेंद्र जोशी, श्री सविस्ता आसिफ जकी, श्री अमित शर्मा, श्री राजकुमार सिंह, श्री अभिषेक शर्मा, श्री प्रवीण धौलपूरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन