: कांग्रेस कमेटी"दिनांक 2 अक्टूबर 2025, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ,लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
Vinod Chouksey
Thu, Oct 2, 2025
भोपाल,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राजधानी भोपाल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में, रघुपति राघव राजा राम के भजनों के बीच गांधी जी की प्रतिमा (पुरानी विधानसभा परिसर, मिंटो हॉल), शास्त्री जी की प्रतिमा (मिंटो हॉल के सामने चौराहा) तथा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी.पी. शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री राजीव सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष अनोखी मानसिंह पटेल, वरिष्ठ नेता जे.पी. धनोपिया, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, रवि सक्सेना एवं अभिनव बरोलिया सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा
“आज महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम सब उनके आदर्शों को याद करते हैं। गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा, आज भी हमें समाज और राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रदेश की जनता को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहे।”
श्री पटवारी जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का मार्ग ही देश को सच्ची दिशा दे सकता है। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज सत्ता पक्ष गांधी जी का नाम तो लेता है पर उनके आदर्शों पर चलने से कतराता है। उन्होंने कहा—
“मुख्यमंत्री जी यदि गांधी जी की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित कर देते तो उनके पद का महत्व और बढ़ जाता, घटता नहीं। लेकिन आज सत्तारूढ़ दल केवल दिखावे में गांधी का नाम लेता है और असलियत में उनके विचारों को नकारता है। यही दोहरे चरित्र को देशवासी पहचान चुके हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि आज देश में दो भारत बन रहे हैं — एक अमीरों का भारत और एक गरीबों का भारत।
देश की आधी जीडीपी केवल 368 अमीर व्यक्तियों के पास है जबकि 50 करोड़ लोगों के पास मात्र 1% धन है।
महंगाई, बेरोजगारी और किसानों पर अत्याचार चरम पर हैं।
हर घर में बेरोजगार बेटा है और समाज में नशे का जाल फैल रहा है।
श्री पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी जी ने देश के सामने यह सच रखा है कि असमानता हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गांधी जी के बताए मार्ग को मानें, क्योंकि नफरत से नहीं बल्कि प्रेम और अहिंसा से ही देश को विश्वगुरु बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी








Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन