: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी जी की 100वीं जयंती पर प्रतिमा अनावरण एवं कांग्रेस महासम्मेलन का भव्य आयोजन
Vinod Chouksey
Wed, Sep 17, 2025
रीवा, 17 सितम्बर 2025"
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी जी की 100वीं जयंती पर प्रतिमा अनावरण एवं कांग्रेस महासम्मेलन का भव्य आयोजन
रीवा आज एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना, जब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जननायक श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह एवं कांग्रेस महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी जी को जनसेवा का प्रतीक एवं संघर्ष का पर्याय बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आमजन के अधिकारों और न्याय के लिए समर्पित कर दिया। वे न सिर्फ कांग्रेस संगठन के मजबूत स्तंभ थे बल्कि आमजन की आवाज को विधानसभा से लेकर सड़क तक बुलंद करते रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह (राहुल भैया) जी, CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार सिंह जी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजमणि पटेल जी, पूर्व मंत्रीगण श्री लखन घनघोरिया जी, श्री पीसी शर्मा जी, विधायक श्री अभय मिश्रा जी, श्री सिद्धार्थ कुशवाहा जी, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी, महापौर श्री अजय मिश्रा जी, पूर्व विधायक श्री नीलांशु चतुर्वेदी जी, सुखेन्द्र बन्ना जी, वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर नीखरा जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।
यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धांजलि का अवसर रहा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देने का भी मंच बना कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनसेवा, न्याय और अधिकारों की रक्षा है – जिसके लिए श्रीनिवास तिवारी जी सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन