: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ‘विधानसभा पिता’ कहे जाने वाले दादा श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी जी की 100वीं जयंती का आयोजन मध्यप्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में किया गया।
Vinod Chouksey
Wed, Sep 17, 2025
भोपाल, दिनांक – 17 सितम्बर 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ‘विधानसभा पिता’ कहे जाने वाले दादा श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी जी की 100वीं जयंती का आयोजन मध्यप्रदेश जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दादा श्रीनिवास तिवारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन संघर्ष और योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, वरिष्ठ नेता आनंद तारण, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया, प्रदेश प्रवक्ता मिथुन अहिरवार, आसिफ मिर्ज़ा, सुशील प्रजापति और ऋतिक तिवारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि दादा श्रीनिवास तिवारी जी ने अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की और मध्यप्रदेश विधानसभा की गरिमा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी पारदर्शी कार्यशैली, संघर्षशील जीवन और संगठन के प्रति निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।
जयंती कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि दादा श्रीनिवास तिवारी जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे और जनता की आवाज़ को बुलंद करेंगे।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी




Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन