Tue 03 Mar 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: कांग्रेस प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 24 सितम्बर 2025 भोपाल सदाकत आश्रम पटना में कांग्रेस कार्य समिति cwc की विस्तारित बैठक सपन्न ।

सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तारित बैठक सम्पन्न

आज पटना स्थित ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की विस्तारित बैठक का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक का शुभारंभ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने झंडा फहराकर किया। इस अवसर पर नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यगण एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी और नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने सक्रिय सहभागिता की।

इसी अवसर पर CWC के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी राष्ट्रीय महासचिव श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा जी,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू जी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जी, गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित चावड़ा जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव जी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सपकाल जी, राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी और मुंबई उत्तर-मध्य से सांसद बहन वर्षा गायकवाड़ जी से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे और श्री राहुल गांधी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि—

भारत आज अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, जिसके लिए मोदी सरकार की नाकाम कूटनीति और विफल नीतियाँ जिम्मेदार हैं।

लोकतंत्र की जननी बिहार से कांग्रेस पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के अपने संकल्प को दोहराया।

मतदाता सूची में धांधली और "वोट चोरी" की साजिश लोकतंत्र पर सीधा हमला है। "वोट चोरी" का मतलब है गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के हक पर डाका डालना।

बिहार के किसानों और युवाओं की हालत बेहद खराब है, बेरोजगारी और पलायन चरम पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

बैठक में 'अतिपिछड़ा न्याय संकल्प' पर भी चर्चा हुई। श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि—
"नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक सिर्फ अतिपिछड़े समाज से वोट लिया, लेकिन उनके हक और अधिकार की आवाज दबाई। कांग्रेस पार्टी का वादा है कि सरकार बनते ही ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प’ को लागू किया जाएगा।"

प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने कहा कि—
पटना में हो रही यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा ने देश को जिस संकट में डाला है, उससे बाहर निकालने का रास्ता कांग्रेस ही दिखाएगी।"

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि—
"आज पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। बिहार की इस क्रांतिकारी धरती से राहुल गांधी जी ने संदेश दिया है कि वोट की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।"

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार के पुनर्निर्माण और स्वर्णिम भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय और सुशासन को प्राथमिकता देगी।

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने संकल्प व्यक्त किया कि बदलाव की शुरुआत बिहार से होगी और यहीं से भाजपा सरकार के अंत की उलटी गिनती शुरू होगी।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन