Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: क्या 10वी की तरह 12वी की परीक्षा भी होगी स्थगित ?

Vinod Chouksey

Sat, May 8, 2021
Post views : 121

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल की तरफ से 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से, जबकि 12वीं की परीक्षा एक मई से आयोजित की जानी थी. लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह से आयोजित कराने का फैसला लिया गया है.
वहीं, 10वीं के छात्रों की परीक्षा नहीं ली जाएगी. उन्हें सीबीएसई की तर्ज पर आंतरिक परीक्षा के आधार पर पास किया जाएगा. लेकिन इस पर अभी सिर्फ चर्चा हुई है. अंतिम फैसला जल्द लिया जाएगा. 12वीं की परीक्षा को लेकर बीते दिनों शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की तरफ से एक बैठक भी बुलाई गई थी. लेकिन इस बैठक में परीक्षा को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया.
इसके अलावा प्रदेश में सख्त पाबंदियों के बावजूद भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है, जिसकी वजह से लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि अभी लॉकडाउन फिर बढ़ सकता है.

ऐसे में कयास लगाए जा रहा हैं कि मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 12वीं की परीक्षा जून के आखिरी में या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में होगी. क्योंकि अगर परीक्षा जून में होनी होती तो विभाग की तरफ से अब तक शेड्यूल जारी कर दिया जाता है. हालांकि अंतिम फैसले के लिए छात्र विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर जरूर चेक करते रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन