: जनसुनवाई में आये 130 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई
Vinod Chouksey
Tue, Oct 14, 2025
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 130 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।





Narsinghpur
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन