: जीतू पटवारी का संदेश, नकली गो भक्तों का असली चेहरा उजागर करेंगे। विज्ञप्ति तारीख। 23 सितंबर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार और लूट की सरकार स्थापित की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “मुझे मध्य प्रदेश का एक ऐसा विभाग या मंत्रालय दिखा दीजिए जहां बिना भ्रष्टाचार के काम होता हो। मैं दावे के साथ कहता हूँ कि भाजपा के शासन में कोई भी मंत्री ईमानदार नहीं है। यदि कोई एक ईमानदार मंत्री हो, तो मैं उसका सार्वजनिक अभिनंदन करूंगा।”श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा का मूल विचार ही भ्रष्टाचार से प्रेरित है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने और आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने की साजिश करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया, “आठ साल तक गरीब, मजदूर, छोटे दुकानदार और लघु उद्योग जीएसटी की लूट से त्रस्त रहे। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कांग्रेस और राहुल गांधी जी की बातों को स्वीकार कर रहे हैं, तो इन आठ वर्षों की लूट और तबाही का जिम्मेदार कौन है?”*भाजपा का दोहरा चेहरा*मुख्यमंत्री मोहन यादव के हालिया बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए श्री पटवारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का विचार हिंदू धर्म, जैन धर्म और भारतीय संस्कृति के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर आधारित है। हम पशु-पक्षी, जंगल, प्रकृति और मानवता के कल्याण में विश्वास रखते हैं। लेकिन भाजपा केवल वोट की राजनीति के लिए गौ माता का नाम लेती है और सत्ता में आकर गाय के मांस का सबसे ज्यादा निर्यात करवाती है।”उन्होंने खुलासा किया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन चुका है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों का है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने गौमांस पर 0% जीएसटी लागू कर रखा है। जो पार्टी गौ माता की पूजा की बात करती है, वह गौमांस पर शून्य कर क्यों लगाती है? यह भाजपा का दोहरा चेहरा नहीं तो और क्या है?”*निर्यात के आंकड़े और मध्य प्रदेश*श्री पटवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (अक्टूबर तक) में इंदौर ने 9387.60 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ पहला स्थान हासिल किया, धार 8338 करोड़ रुपये के साथ दूसरे, रायसेन 4330.4 करोड़ रुपये के साथ तीसरे, सिंगरौली 2402.7 करोड़ रुपये के साथ चौथे और सीहोर 2195.8 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसके बाद देवास (2045.2 करोड़), उज्जैन (1185.7 करोड़), भिंड (927.6 करोड़), भोपाल (849.9 करोड़) और मुरैना (774.6 करोड़) शीर्ष दस में शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन निर्यातों में मांस का कितना हिस्सा है और भाजपा इस पर क्यों चुप है?*कांग्रेस का आंदोलन*श्री पटवारी ने ऐलान किया कि भाजपा के इस दोहरे चरित्र, भ्रष्टाचार और जीएसटी की लूट के खिलाफ कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी। *26 सितंबर, 2025* : सभी जिलों और बाजारों में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जीएसटी लूट और भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर करेंगे। *27 सितंबर, 2025:* प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा।उन्होंने कहा, “कांग्रेस संकल्प लेती है कि हम गौ माता की रक्षा करेंगे और नकली ‘गौ भक्तों’ का असली चेहरा उजागर करेंगे। गाय को काटने नहीं देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।”*मध्य प्रदेश में मीट प्रोडक्शन*श्री पटवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 2023-24 में मीट का उत्पादन लगभग 152.25 हजार टन रहा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार इस पर चुप क्यों है और मांस उत्पादन को बढ़ावा देने में क्यों लगी है सादर प्रकाशनार्थ मीडिया विभाग मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी*<div>संदेश</div>
Vinod Chouksey
Tue, Sep 23, 2025
“ नकली ‘गौ भक्तों’ का असली चेहरा उजागर करेंगे, गाय को कटने नहीं देंगे, — श्री जीतू पटवारी
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार और लूट की सरकार स्थापित की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “मुझे मध्य प्रदेश का एक ऐसा विभाग या मंत्रालय दिखा दीजिए जहां बिना भ्रष्टाचार के काम होता हो। मैं दावे के साथ कहता हूँ कि भाजपा के शासन में कोई भी मंत्री ईमानदार नहीं है। यदि कोई एक ईमानदार मंत्री हो, तो मैं उसका सार्वजनिक अभिनंदन करूंगा।”
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा का मूल विचार ही भ्रष्टाचार से प्रेरित है। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी को चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने और आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने की साजिश करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया, “आठ साल तक गरीब, मजदूर, छोटे दुकानदार और लघु उद्योग जीएसटी की लूट से त्रस्त रहे। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कांग्रेस और राहुल गांधी जी की बातों को स्वीकार कर रहे हैं, तो इन आठ वर्षों की लूट और तबाही का जिम्मेदार कौन है?”
भाजपा का दोहरा चेहरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हालिया बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए श्री पटवारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी का विचार हिंदू धर्म, जैन धर्म और भारतीय संस्कृति के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर आधारित है। हम पशु-पक्षी, जंगल, प्रकृति और मानवता के कल्याण में विश्वास रखते हैं। लेकिन भाजपा केवल वोट की राजनीति के लिए गौ माता का नाम लेती है और सत्ता में आकर गाय के मांस का सबसे ज्यादा निर्यात करवाती है।”
उन्होंने खुलासा किया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन चुका है, और इसमें सबसे बड़ा योगदान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों का है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने गौमांस पर 0% जीएसटी लागू कर रखा है। जो पार्टी गौ माता की पूजा की बात करती है, वह गौमांस पर शून्य कर क्यों लगाती है? यह भाजपा का दोहरा चेहरा नहीं तो और क्या है?”
निर्यात के आंकड़े और मध्य प्रदेश
श्री पटवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 (अक्टूबर तक) में इंदौर ने 9387.60 करोड़ रुपये के निर्यात के साथ पहला स्थान हासिल किया, धार 8338 करोड़ रुपये के साथ दूसरे, रायसेन 4330.4 करोड़ रुपये के साथ तीसरे, सिंगरौली 2402.7 करोड़ रुपये के साथ चौथे और सीहोर 2195.8 करोड़ रुपये के साथ पांचवें स्थान पर रहा। इसके बाद देवास (2045.2 करोड़), उज्जैन (1185.7 करोड़), भिंड (927.6 करोड़), भोपाल (849.9 करोड़) और मुरैना (774.6 करोड़) शीर्ष दस में शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इन निर्यातों में मांस का कितना हिस्सा है और भाजपा इस पर क्यों चुप है?
कांग्रेस का आंदोलन
श्री पटवारी ने ऐलान किया कि भाजपा के इस दोहरे चरित्र, भ्रष्टाचार और जीएसटी की लूट के खिलाफ कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी।
26 सितंबर, 2025 : सभी जिलों और बाजारों में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जीएसटी लूट और भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर करेंगे।
27 सितंबर, 2025: प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने लाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस संकल्प लेती है कि हम गौ माता की रक्षा करेंगे और नकली ‘गौ भक्तों’ का असली चेहरा उजागर करेंगे। गाय को काटने नहीं देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।”
मध्य प्रदेश में मीट प्रोडक्शन
श्री पटवारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में 2023-24 में मीट का उत्पादन लगभग 152.25 हजार टन रहा। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सरकार इस पर चुप क्यों है और मांस उत्पादन को बढ़ावा देने में क्यों लगी है?
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन