Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता की (MPCC)दिनांक: 11 अक्टूबर 2025 भोपाल दिया भाजपा सरकार में संदेश,गलत कामों को लेकर।

Vinod Chouksey

Sat, Oct 11, 2025
Post views : 126

स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें, ड्रग कंट्रोलर पर दर्ज हो एफआईआर

सोनू राणा की क्या भूमिका है — जीतू पटवारी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी ने आज प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अब तक 25 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 150 से अधिक बच्चों की मौतें दर्ज की गई हैं, जो किसी बीमारी का परिणाम नहीं बल्कि सरकारी हत्या है।

श्री पटवारी ने बताया कि 19 सितम्बर 2025 को महाराष्ट्र नागपुर प्रयोगशाला ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि यह मौतें विशेष बीमारी से नहीं बल्कि दूषित दवा के कारण हुई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री ने कोई संज्ञान नहीं लिया और त्यौहार मनाते रहे।

उन्होंने कहा कि पहली मौत 3 सितम्बर को हुई थी, लेकिन 8 बच्चों की मौत के बाद भी किसी का पोस्टमार्टम नहीं किया गया, न ही विभागीय बैठक बुलाई गई।

भ्रष्ट तंत्र और मंत्री की जिम्मेदारी तय हो

श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि सोनू राणा नामक व्यक्ति और देश के स्वास्थ्य मंत्री के पीए आदित्य सिंह का मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में क्या भूमिका है इसकी जांच होनी चाहिए।

सोनू राणा नामक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कंपनियों के बीच डील करवाने का काम करता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के साथ सोनू राणा की तस्वीरें सार्वजनिक कीं और कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच की जाए।

श्री पटवारी ने कहा —
“हम मांग करते हैं कि स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, पीएस हेल्थ को तत्काल हटाया जाए,ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर हो और पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए। यह बच्चों की बीमारी नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या है।”

SIT गठित हो, हर जिले में कांग्रेस करेगी उपवास और धरना

उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे प्रकरण की जांच SIT से कराए और यह स्पष्ट करे कि “देशभर में इस जहरीले कफ सिरप से कितने बच्चों की जान गई।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में बच्चों के अस्पतालों के बाहर एक दिन का उपवास रखेगी और धरना देकर सरकार से जवाब मांगेगी।

जनता से अपील

श्री जीतू पटवारी ने आम जनता से आह्वान किया —
“यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे बच्चों का जीवन है।
अब जनता को आवाज उठानी होगी, सरकार से जवाब मांगना होगा।
सोशल मीडिया और हर मंच से सरकार को जगाने का काम करें।”

मीडिया की भूमिका की सराहना

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते कांग्रेस ने सरकार को जगाने का काम किया है और मीडिया ने भी पूरी निष्पक्षता से इस सच्चाई को सामने लाने का कार्य किया है।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन