: दुखद समाचार भारत नेभरत रूपी MBBS डॉ. खोया…
Vinod Chouksey
Sat, Jun 28, 2025
एक #सूरज था की तारों के घरानों से उठा,
आंख हैरान है कि एक #शख्स जमाने से उठा।
आज 27/06/2025 भांडेर रोड इंदरगढ़ में डॉ.मुलायमसिंह बघेल जी के इकलौते पुत्र MBBS छात्र 31 वर्षीय #भरत_बघैल का पार्थिव शरीर आज 8वें दिन रूस से भारत लाया गया और उनका अंतिम संस्कार इंदरगढ़ मुक्तिधाम पर किया गया।
भरत बघेल #रूस के नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई कर रहे थे भरत 2019 में रूस गये थे।
उनकी 20 जून की रात को हॉस्टल की 5वी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह उनका अंतिम वर्ष था और 20 जून को उनका फाइनल पेपर था, जबकि 28 जून को रिजल्ट आने वाला था, इस कारण वे वहां रुके थे और 2 जुलाई को भारत लौटने वाले थे और नवंबर में उनकी शादी भी होने वाली थी परंतु लौटने से पहले ही उनके साथ यह अनहोनी हो गई।
आज उनके #अंतिम_संस्कार में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा जी शामिल हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को इस गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति शांति शांति।।। 🥲👏👏
कपिल अहिरवार मकोनी

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन