Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: नेमा समाज नरसिंहपुर द्वारा मनाई गई "निमी महाराज जयंती""नेमाशक्ति वाहन रैली" सहित हुए विविध आयोजन, भवन निर्माण का लिया सामूहिक संकल्पनरसिंहपुर । नेमा समाज द्वारा अपने आराध्यदेव व आदिकुल जन्मदाता श्री निमी जी महाराज की जयंती गरिमामयी माहोल में मनाई गई। विगत दिवस आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः काल में सभी स्वजातीयजन नरसिंह मंदिर परिसर में एकत्रित हुए, यहां पर भगवान श्री नरसिंहजी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया।

"नेमाशक्ति वाहन रैली" द्वारा नगर भ्रमण, मातृशक्ति हुई सम्मलित
नरसिंह मंदिर परिसर से समाज के वरिष्ठ सदस्य कैलाशचंद्र नेमा द्वारा सभी उपस्थितजनों का तिलकवंदन कर व भगवा वस्त्रपट्टिका पहनाकर "नेमाशक्ति वाहन रैली" का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर से गगनचुंबी नारों के साथ जोश व हर्षोल्लास से निकली यह रैली मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा, सुभाष पार्क, सराफा बाजार, मुशरान पार्क से स्टेशनगंज तक पहुंची और मेन रोड से वापसी कर सुभाष पार्क चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में विशेष रूप से समाज की मातृशक्तियों की उत्साहजनक उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरुस्कार वितरण व गरबा महारास
संध्याकालीन बेला में नगर के स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय के सभागार में समाज के अध्यक्ष एडवोकेट रामगोपाल नेमा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया, जिसमे समाज के नन्हे बालक बालिकाओं द्वारा फैंसी ड्रेस, भजन व गीत गायन, वादन, कविता एवम् नृत्यों के माध्यम से धार्मिक, भक्तिभाव, राष्ट्रभक्ति और संस्कारों से सुसज्जित सामाजिक समरसता के भाव प्रकट किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मातृशक्तियों ने भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई और कृष्ण-यशोदा संवाद एवम् सुदामा चरित्र लघु नाटिका का बहुत सुंदर मंचन किया। तत्पश्चात कार्यक्रमों में सहभागिता देने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, मातृशक्तियों द्वारा सामूहिक गरबा महारास की प्रस्तुति व प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

सामजिक सुदृढीकरण के लिए निरंतर सक्रियता जरुरी
इस अवसर पर समाज के सचिव विनीत नेमा ने कहा कि विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं में समाज के बच्चे युवा एवं वरिष्ठ सभी पारंगत है और ऐसी प्रतिभाओं के उत्साह वर्धन व प्रोत्साहन सहित समाज के हर प्रकार के सुदृढ़ीकरण के लिए नेमा समाज संगठन सदसर्वदा ही सक्रिय रहेगा । जिसके अंतर्गत समयानुसार विस्तृत कार्ययोजनानुरूप अनेकानेक गतिविधियां समाज के सहयोग से मजबूती के साथ संचालित होंगी तो निश्चित रूप से नेमा समाज की उत्कृष्ठता उत्तरोत्तर बढ़ती ही रहेगी ।

भवन निर्माण का लिया संकल्प
इस अवसर पर नेमा समाज के भवन निर्माण संबंधी कार्ययोजना की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने का एकमतेन व सामूहिक संकल्प लिया गया।

इनकी रही प्रमुख भूमिका व उपस्तिथि
कार्यक्रम संयोजक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश नेमा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन सह सचिव आशीष नेमा ’’तुलसी’’, द्वारा किया गया।
व्यवस्था पक्ष मे अनिल नेमा ’’अमरभारती’’, विकास नेमा ’’हार्दिका’’, मनीष नेमा "छोटू" श्रीमती बबीता विजय नेमा, श्रीमती दीपा सृजन नेमा, श्रीमती निधि नितिन नेमा की प्रमुख भूमिका रही ।
इस अवसर पर नेमा समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति व युवा जनों सहित सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन