Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रति,माननीय श्री मंगू भाई पटेल जी,महामहिम राज्यपाल महोदय,भोपाल (म.प्र.) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शिकायत राज्यपाल तक पहुंची।

Vinod Chouksey

Sun, Sep 28, 2025
Post views : 125

विषय – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन, विपक्ष के प्रति दुर्व्यवहार एवं पद की गरिमा गिराए जाने के संबंध में।

मान्यवर महोदय,
भारत के लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों ही स्तंभ समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। विपक्ष की भूमिका केवल आलोचना करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं और राज्य के हित के मुद्दों को सामने रखना भी है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बार-बार विपक्ष और उसके नेताओं का सार्वजनिक रूप से अपमान कर रहे हैं और ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जो लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल है।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए कुछ वक्तव्य इस प्रकार हैं –
• “रात की उतरती नहीं होगी, नशा चढ़ गया होगा।”
• “कांग्रेसियों को चप्पल मारो।”
• “मूर्ख कांग्रेसी।”

ऐसे वक्तव्य न केवल मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति को भी कलंकित करते हैं।

शराब एवं नशा संबंधी तथ्य
• युवतियों और युवाओं में शराब एवं नशे का सेवन बढ़ रहा है।
• विगत तीन वित्तीय वर्ष में आबकारी राजस्व में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है और वर्ष 2025-26 के लिए 17500 करोड़ जैसा भारी भरकम राजस्व लक्ष्य तय किया गया है।
• अवैध शराब की बिक्री और ड्रग्स/नशे की बढ़ती गतिविधियाँ प्रदेश के युवाओं के लिए खतरा हैं।

ड्रग्स / नारकोटिक्स (State level)
• वर्ष 2023 और 2024 में ड्रग्स मामले और जब्त की गई कुल मात्रा में वृद्धि हुई है।
• युवाओं में बढ़ते ड्रग्स/नशे के सेवन पर रोकथाम और पुनर्वास कार्यक्रमों की आवश्यकता है।

लोकतांत्रिक मर्यादा और विपक्ष के प्रति सम्मान

मुख्यमंत्री जी की अमर्यादित भाषा और आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों, विपक्ष के सम्मान और मुख्यमंत्री पद की गरिमा के लिए घोर आपत्तिजनक है।

हमारी मांगें

मान्यवर महोदय, आपसे विनम्र अनुरोध है कि –
1. मुख्यमंत्री को परामर्श/निर्देश दिया जाए कि वे विपक्ष और जनता के चुने प्रतिनिधियों के प्रति मर्यादित और शालीन भाषा का ही प्रयोग करें।
2. सरकार यह सुनिश्चित करे कि विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का तथ्यात्मक उत्तर दिया जाए, न कि अपमानजनक शब्दों से।
3. शराब एवं नशे की खपत पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई की जाए:
• अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाए जाए।
• युवाओं में बढ़ते ड्रग्स/नशे के सेवन पर रोकथाम और पुनर्वास कार्यक्रमों की प्राथमिकता।
• शराब से प्राप्त राजस्व पर निर्भरता कम करने की दिशा में नीति निर्माण किया जाए।
4. मुख्यमंत्री पद की गरिमा एवं संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा हेतु आवश्यक संवैधानिक कदम उठाए जाएँ।

महामहिम महोदय,
लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती तभी संभव है जब सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी गरिमा और जिम्मेदारी का निर्वहन करें। वर्तमान स्थिति में मुख्यमंत्री जी की अमर्यादित भाषा और कार्रवाई प्रदेश के युवाओं और राजनीतिक संस्कृति के लिए हानिकारक है। कृपया इस पर उचित संज्ञान लेके कार्यवाही का आग्रह है।

सादर धन्यवाद।

जीतू पटवारी
अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन