Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल संभाग आयुक्त सुदामा खाड़े से मिला

Vinod Chouksey

Sat, Sep 27, 2025
Post views : 129

धर्म के आधार पर लोगों की रोजी-रोटी छीन कर शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे एकलव्य गौड़ पर की कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि यदि प्रशासन ने दो दिन में कड़ी कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस करेगी कड़ा प्रतिरोध और उग्र आंदोलन

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ द्वारा इंदौर के सीतलामाता बाजार से मुस्लिम कर्मचारियों को हटाने के बयान के बाद, अब मुस्लिम कर्मचारियों को बलपूर्वक और धमकी के द्वारा हटाया जा रहा है। इंदौर प्रशासन और पुलिस ने अब तक न तो उस विधायक पुत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई की है और न ही उसके गुर्गों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई हुई है।

समुदाय विशेष के गरीब लोगों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है और प्रशासन पंगु और मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है।

इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में आज शाम कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल संभाग आयुक्त श्री सुदामा खाड़े से मिला और उनसे मुस्लिम कर्मचारियों को सीतलामाता बाजार से बलपूर्वक हटाए जाने को लेकर अपना विरोध जाहिर करते हुए विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

श्री पटवारी व श्री वर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस ने शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास करने और धर्म के आधार पर लोगों की रोजी-रोटी छीनने का संविधान विरोधी प्रयास करने वाले एकलव्य गौड़ पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका कड़ा प्रतिरोध कर, उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े, प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी संतोष सिंह गौतम, राजेश चौकसे, विनय बाकलीवाल, दीपू यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीटा डागरे, पार्षदगण अंसाफ अंसारी, रफीक खान, अनवर दस्तक, सुदामा चौधरी के साथ ही गिरधार नागर, शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, नकुल पाटोदी, इम्तियाज बेलिम, बादशाह मिमरोट, गौरव चौधरी आदि कई नेतागण उपस्थित थे।

(संतोष सिंह गौतम)
प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
मीडिया प्रभारी, इंदौर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन