Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता मिथुन अहिरवार का संदेश, डॉ भीमराव अंबेडकर को गलत कहने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, भाजपा के मुख्यमंत्री आखिर चुप क्यों ।

Vinod Chouksey

Wed, Oct 8, 2025
Post views : 124

बाबा साहब को अंग्रेजों का एजेंट बताने वाले के खिलाफ एससी एसटी एक्ट लगे तथा बुलडोजर कार्रवाई हो :मिथुन अहिरवार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री मिथुन अहिरवार ने आज एक बयान जारी कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो असामाजिक तत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को अंग्रेजों का एजेंट बता रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी न कर भाजपा सरकार उन्हें लगातार संरक्षण प्रदान कर रही है। यह न केवल दलित समाज के साथ घोर अन्याय है, बल्कि संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति अपमान को प्रदर्शित करता है।

श्री अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाबा साहब के संविधान निर्माण के ऐतिहासिक योगदान का श्रेय उन्हें न मिले। यह षड्यंत्ररत मानसिकता है ।

श्री अहिरवार ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/जनजाति) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। यदि भाजपा वास्तव में दलितों के प्रति भेदभाव नहीं करती और दलित एवं गरीबों में कोई अंतर नहीं मानती, तो संबंधित व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए।

श्री अहिरवार ने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई नहीं की जाती, तो स्पष्ट हो जाएगा कि बुलडोजर न्याय केवल गरीबों, दलितों एवं विपक्षियों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह संबंधित व्यक्ति के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए सहमत है या दलित समाज के अपमान को बढ़ावा दे रही है। यदि बीजेपी उक्त कारवाही नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन