Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रभार जिला बालाघाट के विधानसभा कटंगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 6.69 लाख धान उत्पादक किसानों को ₹337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता कर जन समुदाय को संबोधित किया।

Vinod Chouksey

Wed, Sep 24, 2025
Post views : 119

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र में ₹244.52 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने के साथ जिले के 3500 युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके , पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन , पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कांवरे , सांसद श्रीमती भारती पारधी स्थानीय विधायक श्री गौरव पारधी , विधायक श्री राजकुमार कर्राहे वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, भाजपा जिला पदाधिकारीगण सहित अधिकारी -कर्मचारी एवं विशाल जन समुदाय उपस्थित रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन