Wed 04 Feb 2026

ब्रेकिंग

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सच्चे देश के मार्गदर्शक विवेकानंद जी।

सुचना

: प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 21 सितम्बर 2025

मुरैना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का भव्य स्वागत, किसान-मजदूर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब

आज मुरैना में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आयोजित किसान खेत न्याय यात्रा और विशाल किसान-मजदूर महापंचायत जन सत्याग्रह कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसानों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी,राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह,राष्ट्रीय किसान नेता चौ. राकेश टिकैत
सांसद एवं उपाध्यक्षअखिल भारतीय किसान महासभा चौ.अमराराम जी
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय किसान महासभा श्री बादल सरोज,
विधायक श्री फुल सिंह, श्री पंकज उपाध्या, श्री दिनेश गुर्जर, श्री सुरेश राजे, श्री सतीश सिकरवार, श्री साहब सिंह गुर्जर, श्री मुकेश मल्होत्रा
पूर्व मंत्री श्री लाखन सिंह यादव
अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष श्री अनिल यादव
पूर्व विधायक श्री महेश मिश्रा, श्री बैजनाथ कुशवाहा
जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी श्री राहुल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का वक्तव्य:
"मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, आपके शब्द आपकी सोच और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। चप्पल, जूते, चोरी और नशे जैसी भाषा प्रदेश के मुखिया की गरिमा के अनुरूप नहीं है। जनता अपने मुख्यमंत्री से मर्यादा और सम्मान की अपेक्षा करती है।
आपने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन आज उन्हें केवल ₹1200 मिल रहे हैं। यह ₹1800 की सीधी चोरी है, जो न केवल वादाखिलाफी है, बल्कि प्रदेश की महिलाओं का अपमान भी है।

महिलाओं का सच्चा सम्मान तभी होगा, जब आप अपने वादे को पूरा करेंगे और लाड़ली बहनों को पूरे ₹3000 प्रतिमाह देंगे। अन्यथा, आपके हर बयान को महिलाओं के सम्मान के बजाय उनके अपमान के रूप में देखा जाएगा।
मुख्यमंत्री जी, अब समय है कि आप चुनावी जुमलों को छोड़ें, अपने वादों को पूरा करें और अपनी वाणी में मर्यादा बनाए रखें।"

किसान-मजदूर महापंचायत का संदेश:
महापंचायत में किसानों और मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को बुलंद किया। श्री जीतू पटवारी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर मंच पर आवाज उठाएगी।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन