Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: प्रेस विज्ञप्ति मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर साईंखेड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी।।

                                                                                                     दिनांक 26/09/2025                                                           

       थाना सांईखेड़ा की नशे के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करीबन 2 लाख रूपये कीमती 20.54 ग्राम स्मैक मोटर साईकिल व दो मोबाईल सहित 02 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आये ।

        उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्रीमान डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ ऑपरेशन ईगल क्लॉ ” के तहत जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है ।

        इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना साँईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 सितम्बर को दो आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 20.54 ग्राम स्मैक को गिरफ्त में लिया गया ।

       दिनांक 25/09/2025 को शाम करीब 07/00 बजे सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा गाडरवारा तरफ से हीरो होण्डा साईन मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें सांईखेड़ा पुलिस टीम द्वारा झिरियामाता तिराहा यात्री प्रतिक्षालय से संदेह के आधार पर आरोपी (1) अनुरूद्ध उर्फ अनूप पिता भवानी प्रसाद चौकसे उम्र 42 वर्ष एवं (2) मोहन पिता ओंकार मेहरा उम्र 35 वर्ष दोनों नि. ग्राम बनबारी थाना सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर के कब्जे से 20.54 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी कीमती करीबन 2 लाख रूपये है को एवं साईन मोटर सायकिल को समक्ष गवाहान जप्त किया गया । आरोपियों की मौके पर ही विधिवत गिरफ्तारी किया जाकर उनके विरूद्ध थाना सांईखेड़ा में अपराध क्र.337/25 धारा 8,21(b) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया ।

      विशेष भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सांईखेड़ा उनि प्रकाश पाठक के नेतृत्व में सउनि सतीश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, प्र. आर. गजराज सिंह, आरक्षक दिनेश पटेल, सुदीप बागरी, हिमांशु वर्मा, आदर्श पाठक, उमेश वर्मा, शिवकुमार पटेल, भगवान सिंह एवं म.आर. कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन