Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: भोपाल ,आई लव इंडिया देश सर्वोपरि अभियान से दियाभाईचारे और एकता का संदेश।

Vinod Chouksey

Sat, Sep 27, 2025
Post views : 121

“आई लव इंडिया– देश सर्वोपरि” अभियान से दिया भाईचारे और एकता का संदेश

भोपाल :
राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आज एन.एस.यू.आई. द्वारा “आई लव इंडिया – देश सर्वोपरि” शीर्षक से एक सांकेतिक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में “आई लव इंडिया” लिखे पोस्टर लेकर देशवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की धार्मिक कट्टरपंथी सोच को नकारते हुए राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा जाए।

प्रदेश सचिव अमन पठान ने कहा कि “आज भारत की असली ताकत उसकी विविधता और गंगा-जमुनी संस्कृति है। हमें धर्म, जाति और भाषा से ऊपर उठकर अपने देश को सर्वोपरि मानना होगा। कट्टरपंथी सोच समाज को तोड़ने का काम करती है, जबकि हमारा अभियान लोगों को जोड़ने का संदेश देता है।”

म.प्र. कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव इंजीनियर संजय मिश्रा ने कहा कि “देश तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेगा। इस तरह के सकारात्मक प्रयास समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। युवाओं की यह पहल आने वाले समय में नफरत की राजनीति को चुनौती देगी।”

इस अभियान में नबील असलम, वंश कनोजिया, सुभाष यादव, शुभम शर्मा, फैज़ल पठान, अभिषेक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में प्रेम, एकता और भाईचारे को देश की असली पहचान बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन