Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: भोपाल से खबर किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान का बयान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के जन्मोत्सव के मौके पर, प्रधानमंत्री ने अपना वादा नहीं पूरा किया,

Vinod Chouksey

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 126

किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान का बयान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर किसानों की व्यथा और उनकी बदहाली की सच्चाई सामने रखना आवश्यक है। यह विडंबना है कि जिस दिन भाजपा और उनके नेता बड़े-बड़े जश्न मनाते हैं, उसी दिन देश का अन्नदाता अपनी फसल की बर्बादी और कर्ज़ की मार से जूझ रहा है।

मध्य प्रदेश और देशभर के किसान आज गंभीर संकट से गुजर रहे हैं।

1. फसल बीमा की अनियमितताएँ

किसानों को फसल बीमा योजना में ऊंट के मुंह में जीरे समान राहत मिल रही है।

भारी-भरकम प्रीमियम वसूला जा रहा है, लेकिन फसल खराब होने पर किसानों को मुआवज़ा न के बराबर मिलता है।

कई किसानों को तो एक रुपये से लेकर कुछ सौ रुपये तक की क्षतिपूर्ति दी गई, जो सरासर किसानों के साथ धोखा है।

2. पीला मोज़ेक से बर्बाद हुई सोयाबीन

प्रदेश के बड़े हिस्से में सोयाबीन की फसल पीला मोज़ेक की बीमारी से चौपट हो गई।

बावजूद इसके सर्वे समय पर नहीं हो रहे, और किसानों को उनके नुकसान का वास्तविक मुआवज़ा नहीं दिया जा रहा।

3. खाद संकट

समय पर खाद उपलब्ध न होने से किसान मजबूर हैं।

लंबी-लंबी कतारों में लगकर भी किसानों को आवश्यक खाद नहीं मिल रही।

यह स्थिति दर्शाती है कि सरकार किसानों को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखती है।

4. सर्वे में देरी और भ्रष्टाचार

फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे या तो देर से किए जाते हैं या उनमें भारी गड़बड़ी होती है।

भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा।

धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने जन्मदिन पर किसानों के दर्द और पीड़ा को समझना चाहिए, क्योंकि किसानों की बदहाली में ही भाजपा और उनकी सरकार की वास्तविक नीतियों का चेहरा उजागर होता है।

आज किसान पूछ रहा है कि:

"हमारे प्रीमियम का हिसाब कौन देगा?"

"हमारी बर्बाद फसलों का उचित मुआवज़ा कब मिलेगा?"

"खाद की कमी से फसल चौपट हुई, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?"

इन सभी मांगो को लेकर किसान कांग्रेस ने आज हाथों में कटोरा थाम किसानों को वाजिब मागों का हक प्रधानमंत्री से मांगते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

किसान कांग्रेस यह साफ करना चाहती है कि भाजपा सरकार ने किसानों को सिर्फ़ नारों और जुमलों में उलझाकर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन किसानों के लिए खुशी का दिन नहीं, बल्कि उनकी उपेक्षा और धोखे की याद दिलाने वाला दिन बन चुका है।
,,,
रिपोर्टर विनोद चौकसे
6260302793,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन