Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: भोपाल से बड़ी खबर ।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज से जिला अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक का दौर शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न संभागों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है, ताकि संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Vinod Chouksey

Sun, Sep 21, 2025
Post views : 127

दिनांक: 21 सितम्बर 2025

भोपाल:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज से जिला अध्यक्षों की तीन दिवसीय बैठक का दौर शुरू हो गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न संभागों के जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है, ताकि संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

पहले दिन भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एमपी कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने की। यह पहली बार है जब संगठन के सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों को एक मंच पर एकत्रित किया गया है।

बैठक में कांग्रेस के सह प्रभारी श्री संजय दत्त, संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले, राजगढ़ जिला अध्यक्ष श्री प्रियवृत सिंह, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना, श्री अनोखीलाल पटेल सहित भोपाल संभाग के सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन सृजन अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्षों को अभियान के उद्देश्यों, गतिविधियों और प्रशिक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, संगठनात्मक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

डॉ. संजय कामले ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके माध्यम से सभी जिला अध्यक्षों को संगठनात्मक दृष्टिकोण से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में वन-टू-वन चर्चा के माध्यम से जिलों की व्यवस्थाओं और चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

आगामी दो दिनों तक प्रतिदिन दो संभागों के जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा होगी।

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन