Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने आज रीवा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के धार दौरे पर उठाये सवाल,

Vinod Chouksey

Wed, Sep 17, 2025
Post views : 125

बोले, प्रदेश का किसान रो रहा है, लाठी खा रहा है, उसके आंसुओं पर मोदी जी जन्मदिन कैसे मना सकते हैं…?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज धार आए और 'चार स्तंभ' की बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन उन ‘चार स्तंभों’ की ज़मीनी सच्चाई ये है?

1- नारी शक्ति पर बोले, मगर मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अपराधों और लाड़ली बहनों के 3000 रुपए पर पर एक शब्द नहीं कहा।

2- युवा शक्ति की बात की लेकिन मध्यप्रदेश के युवाओं के रोज़गार संकट में हैं। प्रदेश के युवाओं की जगह बाहरी लोगों को रोजगार मिल रहे हैं मगर प्रदेश के युवाओं को नहीं।

3- किसान कल्याण की बात की मगर किसानों को खाद नहीं मिल रही,और लाठी खानी पड़ रही है उस पर प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध ली।

4- गरीब कल्याण की बात की मगर बड़ता महंगाई पर रोक लगाने की बात नहीं की।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ओबीसी को आरक्षण देने की बात नहीं करते। उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है, मोदी जी मध्यप्रदेश के किसानों के आंसुओ पर कैसे जन्मदिन मना सकते हैं?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन