: मध्य प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष जीतू पटवारी ने माता रानी का आशीर्वाद लिया नलखेड़ा आगर पहुंच कर।
Vinod Chouksey
Mon, Sep 29, 2025
भोपाल, 29 सितंबर 2025 –
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज नलखेड़ा (आगर) पहुंचकर नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बगलामुखी जी के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि मां शक्ति स्वरूपा के आशीर्वाद से नई ऊर्जा प्राप्त हुई है और प्रार्थना की कि मां सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान करती रहें। जय माता दी।
आज भोपाल से नलखेड़ा जाते वक्त विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस परिवारजनों द्वारा मिले स्नेह से अभिभूत हूं। इस स्नेह ने एक बार फिर पार्टी के संगठन की मजबूती को दर्शाया है।
इस बीच, श्री पटवारी ने केरल के भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा टीवी बहस के दौरान लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी को गोली मारने की खुली धमकी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह न केवल अभद्रता है, बल्कि संवैधानिक लोकतंत्र पर सीधा आघात है। ऐसी भाषा से समाज में नफरत और हिंसा का बीज बोया जाता है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं।
श्री पटवारी ने कहा, "राहुल गांधी जी ने हमेशा आम आदमी की पीड़ा को उठाया है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, दलितों व आदिवासियों के कष्टों के लिए आवाज बुलंद की है। देश के लिए उनके परिवार की कुर्बानियां इतिहास का हिस्सा हैं। भाजपा की ओर से ऐसी धमकियां राजनीतिक असफलता का प्रमाण हैं। केरल पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बावजूद केंद्रीय स्तर पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है।"
श्री पटवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा, "माननीय राहुल गांधी जी की सुरक्षा को तुरंत बढ़ाया जाए।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस













Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन