Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: मध्य प्रदेश में मतदातासूची पुनरीक्षण SIR को लेकर कांग्रेस की व्यापक तैयारी शुरू ।

Vinod Chouksey

Fri, Sep 19, 2025
Post views : 122

दिनांक: 18 सितंबर 2025

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस की व्यापक तैयारी शुरू

मध्य प्रदेश में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आज सर्वदलीय चुनाव आयोग की बैठक में कांग्रेस पार्टी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग प्रभारी श्री जेपी धनोपिया, मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी श्री ललित सेन, सह-प्रभारी श्रीमती आरिफा खान और श्री मती निर्मला एंथोनी शामिल हुईं।

बैठक में निर्वाचन आयोग ने SIR कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। साथ ही, बूथ लेवल एजेंट (BLA) और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के लिए समय-सीमा, प्रशिक्षण और मतदाता सूची पुनरीक्षण की आगामी योजनाओं के बारे में बताया।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी राजनैतिक दलों के BLA को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

संगठन महामंत्री संजय कामले ने जानकारी दी
संगठन महामंत्री डॉ संजय कामले ने बताया कि पार्टी मतदाता सूची की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी 'वोट चोरी' जैसे गंभीर मुद्दे पर लगातार आवाज उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में हम जल्द से जल्द सभी BLA नियुक्त कर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। प्रत्येक मतदाता का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी सही मतदाता का नाम गलत तरीके से न काटा जाए और कोई भी पात्र मतदाता वोट डालने से वंचित न रहे।"

डॉ कामले ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग के कार्यों पर कड़ी निगरानी रखेगी और यदि कोई भी गलत तरीके से मतदाता सूची में नाम जोड़ने या काटने का प्रयास करेगा, तो पार्टी इसका सक्रिय विरोध दर्ज करेगी। हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।"

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन