: मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार चुनावी प्रक्रिया में पहल की पंचायत चुनाव को लेकर
Vinod Chouksey
Thu, Jan 13, 2022
MP पंचायत चुनाव: सरकार ने कलेक्टर्स को जारी किए आदेश, 17 जनवरी से शुरू होगी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद अब सरकार द्वारा एक नए आदेश जारी किया गया है। राज्य शासन द्वारा कलेक्टर्स को आदेश जारी किए गए। जिसके मुताबिक पंचायतों में परिसीमन का आदेश जारी कर दिया गया।
दरअसल पंचायत विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को परिसीमन के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। पंचायत एंड ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश में वार्ड प्रभारियों से 17 जनवरी 2022 तक उनके क्षेत्र की जनसंख्या से संबंधित जानकारी मांगी गई है।
वही बताया जा रहा है कि परिसीमन की प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2022 तक चलेगी। मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद लगातार कोई ना कोई बड़े आदेश से देखने को मिल रहे हैं। इस बीच पंचायतों के संचालन के लिए पहले राज्य शासन द्वारा सरपंच और सचिवों को जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में शिवराज सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया था। जिसके बाद सरपंच-सचिव द्वारा वित्तीय अधिकार की मांग वापस की जा रही थी। इस मामले में सरपंच सरकार के खिलाफ लामबंद होते नजर आ रहे थे। जिस पर अब सरकार ने आदेश जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक 17 जनवरी से पंचायत सचिवों से जानकारी मांगी गई है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन