: मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, किसान सभा🔴 25को भोपाल चलने का किया आव्हानमध्य प्रदेश किसान सभा तहसील इकाई गाडरवारा द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार 20सितंबर2025 को प्रदेश एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर सालीचौका में भगतसिंह चौक सालीचौका से मुख्य बाजार होते हुए रैली निकालते नारेबाजी कर पुलिस चौंकी पहुंचकर चौंकी प्रभारी वर्षा धाकड़ को मुख्यमंत्री के नाम प्रदेश स्तरीय और स्थानीय मांगो के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इन्हीं मांगो को लेकर 25सितंबर को मध्य प्रदेश किसान सभा एवं आदिवासी एकता महासभा के आव्हान पर भोपाल में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगे की गई।1/ गैर जरूरी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की बेदखली और जमीन की लूट बंद की जाए।2/ जरूरी परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में किसानों की जमीन का मुआवजा , भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार बाजार मूल्य से पांच गुना दिया जाए।3/ वनाधिकार कानून 2005 के अनुसार जंगल की जमीन पर पीढ़ियों से काबिज आदिवासी परिवारों और अन्य को पट्टे और कब्जे दिलाए जाएं और उनकी अनावश्यक बेदखली रोकी जाए। जंगलों का निजीकरण नहीं किया जाए।4/ नगरीय एवं ग्रामीण आवासहीन परिवारों को आवास के पट्टे और आवास दिए जाएं।5/ शासकीय जमीन कंपनियों को नहीं दी जाए , किसानों को आवंटित की जाए पट्टे दिए जाएं और कब्जा दिलाया जाए।6/ भूमि अधिग्रहण कानून 2013 मध्य प्रदेश में लागू किया जाए। इसी तरह से जमीन लूटने के लिए बनाए गए कानूनों और योजनाओं को रद्द किया जाए। पेसा कानून का सख्ती से पालन किया जाए।7/ किसानो के बढे हुए कृषि पम्पो एवं घरेलु बिलों के भार बापस लिए जाये एवं स्मार्ट मीटर पर रोक लगाई जाये।8/ शेष रहे किसानो की मूंग ख़रीदी का भुकतान तत्काल किया जाये एवं खादपर्याप्त मात्र में उपलब्धकराया जाये।9 /धान 3100रु क्विंटल खरीदी जाय समर्थन मूल्य से ऊपर की राशि राज्य सरकार बोनस के रूप में भुगतान करे।10/ धान खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था के साथ समय सीमा के अंदर भुगतान कराया जाय। खाद का पर्याप्त भंडारण कर सरकारी गोदामों में खाद वितरण केन्द्रों पर टीन सेट एवं सुद्ध पानी पीने कीव्यवस्था कीजाये।11/गन्ने का रेट 550रु प्रति क्विंटल किया जाय, मिल रेट से ऊपर का भुगतान राज्य सरकार एस ए पी के माध्यम से भुगतान करे।12/ शासकीय चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराई जाये, जिससे गोऊबंश को चारा की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।स्थानीय निम्न मांग –1/ सालिचौका से पचामा एवं अमाडा रोड पुन: निर्माण किया जाये2/नगर परिसद सलीचौका क्षेत्र में नल जल योजना में अंतर्गत खोदी गई सड़को का तत्काल निर्माण करो एवं नगर परिषद् सालिचौका में मंगल भवन और यात्री प्रतीक्षालय , स्टेडियम, कॉलेज बिल्डिंग, सुलभ कांप्लेक्स निर्माण कराए जाएं।3/ प्रधान मंत्री सड़क योजनाओ के तहत वारहवडा से जामगाँव तक रोड तक रोड का निर्माण करो4/ रहमा से पौड़ी तक डामली करण किया जाये, वारछी से पलेरा तक रोड का निर्माण करो5/ मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत वारहावडा मुख्यसड़क वेल खेडी तक 4 वर्ष से अधूरी पड़ी सड़क का डामली कारण किया जाये6/ तहसील के सभी सरकारी स्कूलो के आस पास साफ सफाई करा कर शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था की जाये एवं सरकारी स्कूल में चपरासी की पोस्टिंग की जाये, 1लाख 22हजार शासकीय स्कूल बंद करने की योजना रोकी जाय।7/ केशला से जनकपुर तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत पुन: बनाया जाये, और ओवर लोड रेत डंफर बंद किये जाये8/ क्षेत्रीय आम जनता को मकान निर्माण के लिए रेत उपलब्ध कराई जाए।आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था की जाये, अन्यथा की स्तिथि में तह्सील कार्यालय में किसानो के द्वारा आवारा पशुओं को तह्सील में इखट्टा किया जाने अभियान चलाया जाएगाआंदोलन में अध्यक्ष लीलाधर वर्मा , सचिव देवेंद्र वर्मा, एल एन वर्मा, गंगाराम बघेले, भूपेंद्र पटेल, नरेंद्र वर्मा, रामसिंग वर्मा,तुलसीराम श्रीवास, यशकुमार वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, नरेश वर्मा, भोजराज पटेल,हरिओम श्रीवास, भागचंद सराठे, लक्ष्मीनारायण वर्मा, धनराज वर्मा, कमलेश अहिरवार, गोपाल यादव, ब्रजकिशोर वर्मा सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।ज्ञापन में 15दिवस में समस्याएं हल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
Vinod Chouksey
Sun, Sep 21, 2025
Post views : 149


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन