: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने ग्राम देवरी का निरीक्षण किया
Vinod Chouksey
Sat, Oct 4, 2025
Post views : 122
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का जिले में आगामी दिनों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शनिवार को राज्यपाल श्री पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ग्राम देवरी का भ्रमण किया। उन्होंने राज्यपाल के आगमन को लेकर ग्राम देवरी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।






Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन