Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: शहीद अवंती यात्रा देश भक्ति की अलख जगाएगी: श्री शिवराज सिंह चौहान शहीद अवंती यात्रा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिखाई हरी झंडी शहीद स्थली बालपुर मेें हुआ पत्रकार विनोद चौकसे की खास खबर 6260302793

Vinod Chouksey

Mon, Aug 16, 2021
Post views : 103

करेली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई की शहीद अवंती यात्रा देशभक्ति की अलख जगाएगी। श्री चौहान ने कहा कि रानी आपका यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान। भोपाल के माता मंदिर से शुरू होकर बालपुर में कल संपन्न होने वाली शहीद अवंती यात्रा से हम सबको वीरता की प्रेरणा लेना चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि अगर देश में वीरों की पूजा नहीं होगी तो वीरता ही समाप्त हो जाएगी। रानी अवंती बाई स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन की इकलौती महिला आंदोलनकारी थी। रानी अवंती बाई के बलिदान के कारण ही देश को स्वतंत्रता मिली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव का समापन रानी अवंती बाई की शहीद स्थली बालपुर में 16 अगस्त 2022 को मुख्य कार्यक्रम हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल समेत सभी अतिथियों ने माता मंदिर चौराहा स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया।
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पूर्व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, भगत सिंह कुशवाह, कोक सिंह नरवरिया, महेश नरवरिया, प्रीतम लोधी, हरि सिंह वर्मा, विजय पड़रिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सबसे पहले लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल ने स्वागत भाषण में शहीद अवंती यात्रा के बारे में विस्तार से बताया।
l
वाहन रैली में शुभारंभ अवसर पर लोधी लोधा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने कहा कि रानी अवंती बाई के साहस से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढऩे की जरूरत है। पटेल ने बताया कि शहीद वीरांगना अवन्ती बाई लोधी यात्रा यहां से समाधि/शहीद स्थल, बालपुर-रामगढ़, जिला डिंडौरी, मध्यप्रदेश तक निर्धारित की है । बालपुर में 16 अगस्त को यात्रा का समापन हुआ।
इस मौके पर लोधी समाज के सभी विधायक प्रदुम्र लोधी, राहुल लोधी, प्रहलाद सिंह लोधी, तरवर सिंह लोधी समेत समाज के प्रमुख पदाधिकारी कोक सिंह नरवरिया, विजय सिंह पड़रिया, प्रीतम सिंह लोधी, रघुवीर लोधी, जोगिंदर सिंह, महेश नरवरिया, हरि सिंह लोधी, चौधरी जोगेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, गोरेलाल राजपूत, सरोज राजपूत, शशि वर्मा समेत समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
वीरांगना रानी अवंती बाई की शहीद अवंती यात्रा को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा लोधी लोधा छतरी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष राहुल लोधी बंडा विधायक तरवार लोधी कोक सिंह नरवरिया महेश नरवरिया समेत लोधी समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर माता मंदिर चौराहा भोपाल से रानी अवंती बाई की शहीद स्थली डिंडोरी जिला के बालपुर के लिए रवाना की और यह यात्रा रायसेन बम्होरी उदयपुरा तेंदूखेड़ा ,राजमार्ग ,बरमान से होती हुई करेली पहुंची जहां पर डीएम पैलेस मैं रात्रि विश्राम हुआ l डीएम पैलेस में लोधी लोधा क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व राज्य मंत्री व नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह जी पटेल ने सजातीय बंधुओं संबोधित करते हुए कहां की नरसिंहपुर जिले में क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत 1842 में हुई थी l हीरा गढ़ के राजा हिरदेशशाह के द्वारा की गई थी l एशिया की सबसे उपजाऊ भूमि कलमेठा हार में है l हीरा गढ़ के राजा हिरदेशाह का जिक्र अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी के साथ आता है l इस अवसर पर लोकेश जी लिल्लारे के द्वारा भी कहा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अमृत महोत्सव के दौरान प्रथम यात्रा का शुभारंभ हुआ l अवंती बाई जन्म जयंती यात्रा मैं महाराष्ट्र विदिशा ,राहतगढ़़ आदि क्षेत्रों से सजातीय बंधुं आए है इस यात्रा में आकर एक आत्मीयता की अनुभूति हुई है l आत्मीयता , अपनापन और समर्पण देखने को मिला l समाज युवाओ को आगे बढ़ाना है तो रानी अंवति बाई की जीवनी पढ़े l कार्यकम का संचालन भगवत पटेल राम स्नेही पाठक ने किया और आभार ठाकुर राजीव सिंह ने किया l यात्रा रायसेन देहगांव ,सलाहपुर , छितपुर , बम्होरी , उदयपुरा , घानाटोला , थाला गांव, देवरी , तेंदूखेड़ा , राजमार्ग, बरमान, करेली , डीएम पैलेस पहुंची l दूसरे दिन यात्रा नरसिंहपुर , दादा महाराज ,बहोरीपार , सूरवारी गुंदराई , गोटेगांव , जवलपुर बरगी होते हुए बालपुर पहुंची जहाँ पर अमर शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मी की प्रतिमा पर पहुचकर माल्यापर्ण कर उनके जीवनी पर बिस्तृत प्रकाश डाला और एक भव्य कार्यक्रम किया गया l इस अवसर पर लोकेश जी लीलल्लारे अनंत थामहै , विजय बघेल देवेंद्र पटेल, खुशहाल लोधी ज्ञानेश्वर धामहे, डॉक्टर विजय बरैया , हरगोविंद लोधी, राजेन्द्र लोधी , गोरेलाल राजपूत , डॉक्टर दिलीप राजपूत , देवेंद्र सिंह , डॉक्टर बी पी सिंह ,काशीराम लोधी , महेंद्र लोधी , हेमंत वर्मा, आर एस लोधी , नरेंद्र लोधी, रघुवीर सिंह लोधी हरिसिंह वर्मा ,प्रीतम सिंह लोधी महेश नरवरिया ,राहुल वर्मा दामोदर सिंह वर्मा , रघुवीर सिंह लोधा , इमरत लाल लोधा ,कैलाश लोधी अनुज लोधी अमृतलाल लोधा रमेश चन्द्र वर्मा , इंदर सिंह लोधा कैलाश लोधी , अनुज लोधी संदीप सिंह डोंगरिया राकेश लोहबंसी ,हाकम सिंह गुर्जर निलेश वर्मा , फुल सिंह लोधी शैलेंद्र लोधी भानु लोधी संजय लोधी अमृत लाल लोधा ,रमेश चंद्र वर्मा जिला अध्यक्ष प्रहलाद सिंह पटेल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवराज सिंह जी कश्यप , जिला महिला अध्यक्ष श्री मति अनुराधा धनीराम पटेल भगवान पटेल ,विनोद श्रीवास्तव, बड़ी संख्या में सजातीय बन्धु के साथ साथ सुरेश नेमा बसत तिंगनाथ शिवकुमार राजपूत सन्दीप ममार उपस्थित रहे l रानी अंवति बाई का रूप रखने बाली कन्याओं की प्रशंसा की गई l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन