Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा में छात्राओं का हुआ वैक्सीनेशन शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा होशंगाबाद में डॉ. कामिनी जैन प्राचार्य, शासकीय अग्रणी गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय होशंगाबाद के निर्देशन में युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान के अंतर्गत टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बाऊ पटेल ने बताया कि हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत छात्राओं का वैक्सीनेशन का है, जिसके तहत आज महाविद्यालय में अध्ययनरत कला वाणिज्य तथा विज्ञान संकाय की सभी छात्राओं का वैक्सीनेशन किया गया जिसमें लगभग 70% छात्राओं का वैक्सीनेशन हुआ । तथा शेष छात्राओं के लिए आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से और भी वैक्सीनेशन शिविर लगाए जाने के लिए कहां गया। बीएमओ डॉ. जी. आर. करोड़े, महाविद्यालय टीकाकरण समिति एवं युवा शक्ति कोरोना मुक्ति के विशेष तत्वधान में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष प्रयास किया गया। टीकाकरण शिविर में एनएसएस अधिकारी कुमारी काजल रतन, क्रीड़ा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र गुर्जर, एनएसएस तथा एनसीसी की छात्राओं द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया। महाविद्यालय में इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बाऊ पटेल चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा,,

Vinod Chouksey

Wed, Jul 28, 2021
Post views : 99

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन