Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: श्रावण एवं भादौ मास में प्रत्येक सोमवार को दर्शन होंगे महाकालेश्वर उज्जैन में,, सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक ही दर्शन होंगे,,

Vinod Chouksey

Mon, Jul 26, 2021
Post views : 98

सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही दर्शन होंगे

कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह ने बताया कि श्रावण एवं भादौ मास में प्रत्येक सोमवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक प्रीबुकिंग से ही दर्शन होंगे। 11 बजे के बाद दर्शन बन्द हो जायेंगे। इस अवधि में 250 रुपये वाले विशेष दर्शन भी बन्द रहेंगे। इसी तरह मंगलवार 27 जुलाई से सम्पूर्ण श्रावण एवं भादौ मास में प्रीबुकिंग स्लॉट में दर्शनार्थियों की संख्या 3.5 हजार से बढ़ाकर 5 हजार की जायेगी।
श्रावण-भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को मन्दिर आने-जाने के सभी मार्ग बन्द रहेंगे
श्रावण-भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को प्रात: 11 बजे के बाद मन्दिर आने-जाने के मार्ग बन्द कर दिये जायेंगे। कोविड प्रोटोकाल के तहत तय किये गये नवीन सवारी मार्ग पर भी धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये गये हैं। इसके तहत आमजन के सवारी मार्ग पर एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है।
सोमवार को सवारी के लौटने के बाद शाम 7 से रात्रि 9 के बीच भी प्रीबुकिंग से दर्शन होंगे*
श्रावण भादो मास में प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी के मंदिर लौटने के बाद शाम 7 से रात्रि 9 के बीच भी प्रीबुकिंग से सामान्य दर्शन हो सकेंगे । इसके लिए बुकिंग स्लॉट खोले जाएंगे । इस तरह सोमवार को सुबह 6 से 11 व शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक प्रीबुकिंग से सामान्य दर्शन किये जा सकेंगे । कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि सोमवार के दिन सुबह एवम शाम दोनों समय विशेष दर्शन बंद रहेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन