: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,, गुरुकुलम इंटरनेशनल हाई सेकेंडरी स्कूल में, राव अनुज प्रताप की मौजूदगी रही,
Vinod Chouksey
Sat, Aug 16, 2025
गुरुकुलम इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माइलस्टोन सीबीएसई इंटरनेशनल स्कूल पोडार सालीचौका में स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण
सालीचौका। गुरुकुलम इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं माइलस्टोन सीबीएसई इंटरनेशनल स्कूल पोडार सालीचौका में स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया l
माइलस्टोन इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण श्री राव अनुज प्रताप सिंह जी श्री विनीत माहेश्वरी जी द्वारा किया गया l
गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण सम्माननीय श्री मिनेंद्र डागा जी द्वारा किया गया एवं साथ में श्री जितेंद्र राय जी, श्री रामनारायण बड़कुर जी, थाना प्रभारी श्रीमती वर्षा धाकड़ जी द्वारा किया गया l जिसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और छात्रों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। l
मुख्य अतिथियों के उद्बोधन की श्रृंखला में
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राव अनुज प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में स्कूली बच्चों को 79वे स्वतंत्रता दिवस व श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l आपके द्वारा वर्ष 2024-25 में गुरुकुलम स्कूल के कक्षा दसवीं के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा जिया राजपूत को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि भेंट की ।
कुशल व्यवसाई व समाज सेवी विनीत माहेश्वरी जी ने स्कूल संचालक को बधाई देते हुए कहा इस ग्रामीण क्षेत्र में CBSE school Milestone की स्थापना दिवास्वप्न की तरह है इससे निश्चित रूप से क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिनेंद्र डागा जी ने अपने सारगर्वित उद्बोधन में इतने कम समय में माइलस्टोन व गुरुकुलम स्कूल की प्रगति पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इस स्कूल के बच्चे कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में भविष्य में प्रदेश में अपना नाम ऊंचा करे।
नगर परिषद सालीचौका के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र राय ने संबोधन में सालीचौका चौराहे से खमरिया ग्रामीण मार्ग के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए क्षेत्रीय विधायक व स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी से इसके शीघ्र निर्माण की मांग की। आपने इसी अवसर पर कहा स्कूल के बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।
भाजपा गाडरवारा विधानसभा संयोजक राजीव राय बच्चों के वाद्य यंत्र के प्रस्तुति देख कर अत्यंत प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों के चहुंमुखी विकास हेतु शुभकामनाएं देते हुए स्कूल की उतरोतर प्रगति की कामना की।
अंत में स्कूल के संरक्षक गजराज सिंह जी रुहेला ने अतिथियों का आभार प्रगट करते हुए स्कूल में नए नवाचार के साथ स्कूल को प्रदेश में अव्वल लाने का संकल व्यक्त किया ।
इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में सम्माननीय अतिथियों में श्री रामनारायण बड़कुर, मंडल अध्यक्ष सुरेश मामुलिया,वीरेंद्र चौकसे, यतींद्र शर्मा ,रामदयाल पटेल, पार्षद गणेश शर्मा , आशीष अग्रवाल,छोटे राजा राजपूत गोलू चौकसे पनागर, महेंद्र तोमर, आनंद गुप्ता , मनीष गुप्ता , अवधेश चौकसे , वीरेंद्र खत्री, गीतेश साहू, जुगल पाली एवं अन्य गणमान्य नागरिक और पालकगण उपस्थित रहे माइलस्टोन स्कूल के डायरेक्टर कविंद्र सिंह जयवार, पंकज रुहेला, नीरज रुहेला, प्राचार्य सुनील पटेल, भारती शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित था।



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन