जीतू पटवारी ने दिया संदेश भोपाल से। : कांग्रेस पार्टी द्वारा अभियान के अंतर्गत कमेटी बनी।
Vinod Chouksey
Sun, Nov 2, 2025
प्रेस विज्ञप्ति कांग्रेस जीतू पटवारी का संदेश
दिनांक: 1 नवंबर 2025
स्थान: भोपाल
"मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश:
"भ्रष्ट मोहन सरकार की लूट और छल की गारंटी से मध्य प्रदेश को मुक्त करने का संकल्प लें!"
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पावन अवसर हमें गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, लेकिन आज की मोहन सरकार ने इसे शर्मसार कर दिया है।
मैं हर मध्य प्रदेशवासी से अपील करता हूं— देखिए, कैसे यह भ्रष्ट सरकार पूरे प्रदेश में लूट की छूट मचा रही है!
मोदी की गारंटी का छलावा:
किसानों को धोखा—फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य सब झूठ!
लाड़ली बहनों से विश्वासघात—₹3000 का वादा, लेकिन सिर्फ नाम पर कर्ज!
भाई दूज पर 1500 ₹ देने की बात कही थी — लेकिन हकीकत सिर्फ झूठे वादे।
मध्यम वर्ग और गरीबों पर महंगाई का कहर—पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सब आसमान छू रहे!
युवाओं और कर्मचारियों का अपमान—रोजगार और वेतन वृद्धि की बातें हवा में!
लाड़ली बहना योजना: नाम पर लोन, हकीकत में चोरी!
मुख्यमंत्री हर महीने हजारों करोड़ का कर्ज लेते हैं। लाड़ली बहना महिला सशक्तिकरण के नाम पर 90,000 करोड़ रुपए का लोन लिया गया, लेकिन बहनों को सिर्फ 41,000 करोड़ ही मिले!
बाकी 49,000 करोड़ कहां गए?
दुनिया भर से कटोरा लेकर कर्ज!
सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर से उधार!
लेकिन बहनों को आर्थिक मजबूती नहीं, सिर्फ धोखा!
यह पैसा फिजूलखर्ची, करप्शन और राजनीतिक एजेंडे में लुटाया जा रहा है। मोहन सरकार लाड़ली बहनों के नाम पर लोन लेती है, लेकिन चोरी करती है!
आज मध्य प्रदेश दिवस पर संकल्प लें:
इस छल की सरकार से निपटारा करें!
भ्रष्टाचार मुक्त, छल मुक्त मध्य प्रदेश बनाएं!
जय हिंद! जय मध्य प्रदेश!
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
Tags :
भोपाल प्रदेश कार्यालय,
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन