Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

कलेक्टर सुश्री ऋजू बाफना ने निरीक्षण किया : कलेक्टर के कार्यों की प्रशंसा,

Vinod Chouksey

Fri, Nov 28, 2025
Post views : 155

कलेक्टर सुश्री बाफना ने शुजालपुर क्षेत्र के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

---

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम घुंसी, सुन्दरसी, पगरावदकलां, अरंडिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम घुंसी में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सुंदरसी में निर्माणाधीन बी.पी.एच.यू. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पगरावदकलां एवं अरंडिया में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्माण ऐजेंसी स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि जिन स्वास्थ्य केन्द्रों में खराब कार्य हुआ हो उनकी जाँच कर दोबारा से कार्य कराएं। साथ ही संबंधित ठेकेदार द्वारा लगाए गए ब्लॉक की जाँच भी कराने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने सुन्दरसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र दवाई, एक्सरे लैब, लेबर रूम, एएनसी, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण कर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने संबंधित बीएमओ से उक्त स्वास्थ्य केन्द्र के लिए जरूरी अन्य सामग्री की आवश्यकताओं की जानकारी ली।

----

कलेक्टर ने एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया

------

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयापुरा (लालपुरा) में कक्षा 01 से 03 के लिए चल रही एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा 02 से जोड़ के सवाल हल कराएं एवं कक्षा 03 के बच्चों से किताबें पढ़वाई। दर्ज बच्चों की संख्या के अनुरूप विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों की शिक्षा पर ध्यान नहीं देने पर विद्यालय के दो शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम घुंसी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रूखमणी बाई द्वारा मतदान केन्द्र क्रमांक 73 में एसआईआर कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। निरीक्षण दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

#MadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur

Tags :

Mp

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन