Fri 12 Dec 2025

ब्रेकिंग

बगिया नाम की परियोजना के अंतर्गत निरीक्षण

कलेक्टर रजनी सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों का संदेश

नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देश जारी।

NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे साथी ।

दिल्ली में धर्म संदेश दिया गया।

सुचना

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को याद किया गया। : अर्जुन सिंह जी एक बड़ी विचारधारा थे।

Vinod Chouksey

Thu, Nov 6, 2025
Post views : 118

पूर्व मुख्यमंत्रीअर्जुन सिंह को याद किया गया,अर्जुन सिंह एक विचारधारा थे- हरीश चौधरी

प्रदेश ने अर्जुनसिंह को जयंती पर याद किया

प्रदेश कांग्रेस में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

प्रतिमा पर पार्टी नेताओं और अनुयायियों की जुटी भीड़

भोपाल 5 नवम्बर, 2025

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह को आज उनके जन्मदिन पर आदरपूर्वक याद किया गया| आज सबेरे प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, उनके अनुयायियों और गणमान्य नागरिको ने बोर्ड आफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर बड़ी संख्या में पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित की|

इसके बाद शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अर्जुनसिंह को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया| दोनों कार्यक्रमों में उनके बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह और छोटे बेटे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उपस्थित रहकर अपने पिता को स्मरण किया|

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि अर्जुन सिंह व्यक्ति नहीं थे बल्कि एक विचारधारा थे। ऐसी विचारधारा, जिसने सामाजिक न्याय, गरीब और समग्र विकास तथा संस्कृति के संदर्भ में अपना भरपूर योगदान इस देश को दिया, जिसे आज भी याद किया जाता है। मैं जब पंजाब का कांग्रेस प्रभारी था तो मैंने देखा कि जन जन उनको याद करता है क्योंकि वहां के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने बिना सेना की मदद लिए पंजाब से आतंकवाद को समाप्त किया। इसका श्रेय अर्जुन सिंह को ही जाता है ।यह दुनिया में अपने आप में इकलौता उदाहरण है। कल जिस तरह न्यूयॉर्क में मेयर पद के चुनाव के बाद वहां के निर्वाचित मेयर ने अपने भाषण में नेहरू जी को याद किया ठीक उसी तरह अर्जुन सिंह जी को भी उनके समग्र योगदान के लिए याद किया जाता रहेगा। नेहरू जी के बाद इस तरह का व्यक्तित्व अर्जुन सिंह में दिखता है। उनकी जयंती के अवसर पर आज हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि अर्जुन सिंह जी की विचारधारा का अनुसरण करते हुए हम सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे| सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना है कि हम उनके बताये मार्ग पर चलते रहेंगे| आज हमारी पीढ़ी का यह कर्तव्य बनता है जिस विचारधारा को अर्जुनसिंह ने अपनाया उसे हम कैसे अमर करें|

इस अवसर मुकेश नायक पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा पूर्व मंत्री, चंद्रिका द्विवेदी, दिलीप मिश्रा, महेन्द्र सिंह चौहान, सुखेन्द्र सिंह बना पूर्व विधायक, कल्पना वर्मा पूर्व विधायक, प्रहलाद टिपानिया, अजीत भदौरिया,अभिनव बरोलिया, शिवप्रसाद प्रधान, जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, आनंद तारण, अवनीश बुंदेला, राजकुमार सिंह, गुड्डू चौहान, राजभान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सज्जन सिंह तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,केडी सिंह, संतोष पांडे, श्रीमती कमलेश सिंह, सुश्री मधु शर्मा, श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, श्रीमती प्रभा बागरी, सत्येंद्र कुशवाहा ,विवेक तोमर, राहुल राज, शहरयार खान, आजाद बहादुरसिंह, श्रीमती कुमुदिनी सिंह,श्रीमती गीता सिंह, रामनिवास उर्मलिया, पुष्पराज सिंह, राहुल देव सिंह, सुश्री रोशनी सिंह धुर्वे, विजय सिंह, राम शिरोमणि शाह, नीरज सिंह और आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन