अर्चना गुड्डू सिंह का बजरंग सेना ने किया स्वागत : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष का बजरंग सेना ने किया स्वागत।
Vinod Chouksey
Thu, Oct 30, 2025
भोपाल बीजेपी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना गुड्डू सिंह का बजरंग सेना ने किया जोरदार स्वागत
आज बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया
के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष अमरीश राय प्रदेश महामंत्री राजेश पाराशर भोपाल महानगर प्रमुख पर्वत सिंह ठाकुर युवा मोर्चा जिला संयोजक अंकित बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता भाई बहनों द्वारा प्रदेश मंत्री नियुक्त होने पर छतरपुर निवासी 2बार नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया गया इस मौके पर बजरंग सेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने बताया अर्चना सिंह छतरपुर पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की धर्म पत्नी है और दोनों पति पत्नी मिलकर छतरपुर जिले में सभी वर्गों का सम्मान करते हैं और गरीबों की सेवा करते हैं और लगातार छतरपुर में बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन करते है दो बार श्री राम महायज्ञ हर वर्ष भागवत कथा और छतरपुर में सैकड़ो मंदिरों का जीर्णोद्धार इनके द्वारा कराया गया गरीब कन्याओं के विवाह में हर संभव मदद की जाती है और युवाओं के आइकॉन है और हमेशा अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं अभी 5 साल उनके पास कोई पद नहीं था इसके बावजूद भी रात दिन इन्होंने मेहनत की कार्यकर्ताओं की हर समस्या को समझा और उनकी हर संभव मदद की इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने इनको प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी इस अवसर पर श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी और पूरी टीम द्वारा की जा रही गौ माता की सेवा और गौ माता को राष्ट्र माता बनवाने के संकल्प एवं हनुमान चालीसा पाठ के लिए भूरी भूरी सराहना की उन्होंने कहा आप लोग सनातन धर्म का कार्य बहुत अच्छे से कर रहे हैं आपका संगठन बहुत अच्छा कार्य करता है आपका अभिनंदन धन्यवाद किया और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।।
Tags :
भाजपा नई कार्यकारिणी प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन