Mon 20 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

: Breaking khabar

Vinod Chouksey

Fri, Sep 26, 2025
Post views : 114

दिनांक: 26 सितंबर 2025
"स्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश*

कैलाश विजयवर्गीय की असंस्कारी टिप्पणी के विरोध में 55 जिलों में महिलाएं करेंगी पत्रकार वार्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निदेशनुसार,
भाजपा सरकार के "बड़बोले" मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा आदरणीय राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी के भाई–बहन के पवित्र रिश्ते पर की गई अनर्गल एवं असंस्कारी टिप्पणी के विरोध में, कांग्रेस पार्टी 55 जिलों में महिला करेंगी पत्रकार वार्ता ।

कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि –

भाजपा नेताओं की ऐसी असंस्कारी टिप्पणियाँ समाज की मर्यादा और भारतीय संस्कृति का घोर अपमान हैं।

राजनीति में असहमति और मतभेद होना स्वाभाविक है, किंतु भाई–बहन जैसे पवित्र रिश्तों पर आक्षेप भाजपा की गिरती सोच को उजागर करता है।

कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से हर स्तर पर इसका विरोध करेगी।

संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने जानकारी देते हुए कहा कि
“महिला कांग्रेस की ज़िला स्तर पर होने वाली पत्रकार वार्ताएँ भाजपा के असली चेहरे को उजागर करेंगी। कांग्रेस परिवार के सम्मान और भारतीय संस्कृति की गरिमा की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है। भाजपा नेताओं द्वारा की जाने वाली असंस्कारी राजनीति का जनता के बीच खुलासा करना ही इन पत्रकार वार्ताओं का उद्देश्य है।”

कांग्रेस पार्टी का संकल्प:
"हमारे नेतृत्व और उनके परिवार के मान–सम्मान पर आंच आने नहीं देंगे। भाजपा नेताओं के निंदनीय बयानों का हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन