नरसिंहपुर कलेक्टर का शिक्षा संदेश । : कलेक्टर रजनी सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों का संदेश
Vinod Chouksey
Fri, Dec 12, 2025
Post views : 159

नरसिंहपुर कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को शिक्षा का संदेश दिया।
,,,
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धमना का निरीक्षण शुक्रवार को किया। उन्होंने यहां कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं से कॉमर्स, गणित, अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और उन्हें विषयों के बारे में समझाया। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और किसी भी विषय पर कोई समस्या आती है या समझ नहीं आता है, तो उसे अपने शिक्षक से जरूर पूछें। विद्यार्थी प्रश्न पूछने में झिझकें नहीं।
#Narsinghpur mp
Tags :
शिक्षा का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन