Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

मंत्री प्रहलाद पटेल ने बरमान मेले का शुभारंभ किया

सुचना

मध्य प्रदेश के दिव्यांगों ने लहराया तिरंगा। : दिव्यांग खिलाड़ियों को दी गई बधाइयां।

Vinod Chouksey

Sun, Dec 14, 2025
Post views : 421

एडीसीसी थाईलैंड दिव्यांग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का परचम

कोच आइज़क कुमार धनयबाद के मार्गदर्शन में ग्रैपलिंग खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

1 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम किया रोशन

बैंकॉक |

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 7 दिसंबर को आयोजित एडीसीसी थाईलैंड एशिया–ओशिनिया ग्रैपलिंग चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। एशिया और ओशिनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में मध्यप्रदेश की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम के कोच आइज़क कुमार धनयबाद के कुशल मार्गदर्शन में

62 किलोग्राम वर्ग में ऋषभ चौहान ने कांस्य पदक,

55 किलोग्राम वर्ग में कृष्णा नामदेव ने रजत पदक,

जबकि इंदौर की अनुष्का सोलंकी ने 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर प्रदेश का परचम लहराया।

इस ऐतिहासिक सफलता में ग्रैपलिंग समिति मध्यप्रदेश की निर्णायक भूमिका रही।

समिति के अध्यक्ष हिमांशु अत्रिवाल,महासचिव एहतेशाम उद्दीन कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र भट्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र बारस्कर एवं प्रवीन पाटिल जी उपाध्यक्ष के सतत मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास मजबूत हुआ।

ग्रैपलिंग समिति मध्यप्रदेश के महासचिव श्री एहतेशाम उद्दीन ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन और निरंतर समर्थन का परिणाम है। समिति प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में मध्यप्रदेश से और भी बड़े पदक देश के नाम होंगे।

Tags :

दिव्यांग खिलाड़ी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन