Sun 19 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी , पूर्व मंत्री को याद किया। : नरसिंहपुर में एकजुट हुए कांग्रेस नेता।

Vinod Chouksey

Sat, Nov 22, 2025
Post views : 144

20 नवम्बर 2025, नरसिंहपुर

नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय कर्नल अजय नारायण मुशरान जी की 94वीं जयंती के अवसर पर गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्व. मुशरान जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव जी, राज्यसभा सांसदद्वय श्री विवेक तनखा जी एवं श्री अशोक सिंह जी, CWC सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री एन. पी. प्रजापति जी, पूर्व विस उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह जी, पूर्व मंत्रीगण श्री जयवर्धन सिंह जी, श्री सज्जन सिंह वर्मा जी, श्री सुखदेव पांसे जी, सुश्री विजयलक्ष्मी साधो जी, श्री लखन घनघोरिया जी, श्री पी. सी. शर्मा जी, श्री तरुण भनोत जी, श्री ओमकार मरकाम जी, उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत कटारे जी, वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर निखरा जी, विधायक श्री आरिफ मसूद जी, श्री रजनीश सिंह जी, पूर्व विधायक श्री संजय शर्मा जी, श्री संजय यादव जी, श्री विपिन वानखेड़े जी, श्री सुनील जायसवाल जी, नरसिंहपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल जी एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नेताओं ने स्व. कर्नल अजय नारायण मुशरान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने मुशरान जी के सरल, निष्कलंक, ईमानदार एवं जनसेवाभाव से ओत-प्रोत सार्वजनिक जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश की राजनीति में स्वच्छता, सादगी और सिद्धांतनिष्ठा की जो परंपरा स्थापित की, वह आज भी हम सबके लिए एक आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, मूल्य और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देती रहेगी।

इसी क्रम में आज नरसिंहपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय के भूमिपूजन समारोह में भी सहभागिता की गई। यह नया कार्यालय कांग्रेसजनों के उत्साह, संगठन की एकजुटता और जनसेवा के अटूट संकल्प का प्रतीक होगा। समारोह में उपस्थित नेताओं ने आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय जिले में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, आमजन की समस्या-निवारण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक सक्रिय केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम के पश्चात नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपने अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए मध्यप्रदेश हॉक फोर्स के निरीक्षक, बोहानी (नरसिंहपुर) के लाल श्री आशीष शर्मा जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेसजनों ने कहा कि श्री आशीष शर्मा जी का बलिदान प्रदेश और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं वीरता का अद्वितीय उदाहरण है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस अत्यंत दुखद एवं कठिन समय में हमारी संवेदनाएँ उनके परिजनों और परिजनों के हर सदस्य के साथ हैं। पार्टी ने शहीद अधिकारी के परिवार को हर संभव सहयोग और संबल देने का संकल्प व्यक्त किया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Tags :

जिला नरसिंहपुर।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन