Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवक्ता को महत्वपूर्ण संदेश : भोपाल प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस बैठक।

Vinod Chouksey

Sat, Dec 20, 2025
Post views : 183

दिनांक 19 दिसंबर 2025प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक में संगठन व मीडिया रणनीति पर विस्तार से मंथन

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं को सौंपे गए दायित्वों, मीडिया में पार्टी की भूमिका, जनहित के मुद्दों पर की गई गतिविधियों एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रवक्ताओं के कार्य प्रदर्शन, मीडिया संवाद की प्रभावशीलता तथा संगठनात्मक समन्वय को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि

वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में प्रवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, विफलताओं और जनता से जुड़े मुद्दों को तथ्यों एवं जिम्मेदारी के साथ मीडिया और समाज के समक्ष रखा जाए। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों, आंदोलनों और जनसंघर्षों को प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जाए।

मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी ने कहा कि

मीडिया के साथ निरंतर, समन्वित और सकारात्मक संवाद समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रवक्ताओं से सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया—तीनों माध्यमों में पार्टी की बात मजबूती से रखने, त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं संगठनात्मक अभियानों को लेकर रणनीति तय की गई। प्रवक्ताओं ने भी अपने सुझाव साझा किए और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Tags :

कांग्रेस की समझाइए

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन