Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

बरमान मेले का जिला नरसिंहपुर।

संगठन में पदाधिकारीचुने गए।

सुचना

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन : नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन—

Vinod Chouksey

Thu, Dec 18, 2025
Post views : 193

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,,दिनांक: 17 दिसंबर 2025 नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ED के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन— भाजपा मुख्यालय घेराव से पहले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

भोपाल।

भाजपा सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध की गई कार्रवाई को माननीय न्यायालय द्वारा अवैध एवं दुर्भावनापूर्ण करार दिए जाने के विरोध में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय के घेराव हेतु रवाना हुए। किंतु रास्ते में ही प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर जलकैनन की सहायता से प्रदर्शनकारियों को रोका गया तथा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी, मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मुकेश नायक जी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति रीना बोरासी सेतिया, पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति विभा पटेल, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अवनीश भार्गव, पूर्व मीडिया विभाग अध्यक्ष श्री मानक अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता श्री जे.पी.धनोपिया जी, श्री गोविंद गोयल,प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी श्री महेंद्र जोशी, पूर्व महामंत्री श्री हैदर खान जी, भोपाल शहर के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अरुण श्रीवास्तव जी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनोखी पटेल, कांग्रेस नेता श्री मनोज शुक्ला, श्री अमित शर्मा, श्री रविन्द्र साहू जी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों और केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिक दुरुपयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जितेंद्र (जीतू) पटवारी जी ने कहा,

“भाजपा झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने का षड्यंत्र कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी और ED का असली चेहरा आज देश के सामने बेनकाब हो चुका है। गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है—शहादत भी दी है और संपत्ति भी। कांग्रेस पार्टी इन झूठे मामलों से डरने वाली नहीं है। हम जनजागरण करेंगे और भाजपा की सच्चाई को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा

मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, हम राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं, आपकी लाठी और पानी की बौछार से डरने वाले नहीं।

📍 सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में भाजपा कार्यालय घेराव, भोपाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज को दबाने के हर प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर विनोद चौकसे

6260302793

Tags :

कांग्रेस में जोश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन